पति के दीर्घायु होने की कामना को लेकर मनाया वट सावित्री पर्व

दुर्गापुर : शिल्पांचल व इसके आसपास के इलाके मे अपने पति के दीर्घायु की कामना को लेकर वट सावित्री पर्व सोमवार को महिलाओं ने श्रद्धापूर्वक मनाया. इसके मद्देनजर विवाहित महिलाएं उपवास रहकर नये परिधानों में पूजा सामग्री के साथ वृक्ष के पास पहुंची. शहर के विभिन्न इलाके में महिलाएं वट वृक्ष को पिला धागा लपेटकर […]
दुर्गापुर : शिल्पांचल व इसके आसपास के इलाके मे अपने पति के दीर्घायु की कामना को लेकर वट सावित्री पर्व सोमवार को महिलाओं ने श्रद्धापूर्वक मनाया. इसके मद्देनजर विवाहित महिलाएं उपवास रहकर नये परिधानों में पूजा सामग्री के साथ वृक्ष के पास पहुंची. शहर के विभिन्न इलाके में महिलाएं वट वृक्ष को पिला धागा लपेटकर अपने पति की लंबी आयु की कामना करती देखी गईं. इसके बाद घर पहुंचकर सुहागिनों ने पति को जल पिलाया और पैर छूकर आर्शीवाद लिया.
हाथ से पंखा चलाकर पूजा के इस रस्म को पूरा किया गया. बताया जाता है की आदि काल से पतिवर्ता नारियां अपने पति को परमेश्वर के रूप में मानती आ रही है. इस अवसर पर सत्यवान और सावित्री की कथाएं सुनाती है.महिलाएं एक दूसरे को सिंदूर लगाकर सदा सुहागिन रहने का आर्शीवाद देती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










