बाबुल की जीत पर मनायी खुशी

Updated:
विज्ञापन

रानीगंज : गुरुवार को लोकसभा निर्वाचन के घोषित परिणाम के तहत आसनसोल संसदीय सीट पर भाजपा उम्मीदवार बाबुल सुप्रियो ने टीएमसी उम्मीदवार मुनमुन सेन से बढ़त की खबर पाते ही भाजपाइयों में भारी उत्साह दिखा. अंचल के बिभिन्न भाजपा कार्यालय में जहां एक ओर केसरिया अबीर गुलाल लगाकर हर्षोल्लास मनाया वहीं एक दूसरे को मिठाई […]

विज्ञापन

रानीगंज : गुरुवार को लोकसभा निर्वाचन के घोषित परिणाम के तहत आसनसोल संसदीय सीट पर भाजपा उम्मीदवार बाबुल सुप्रियो ने टीएमसी उम्मीदवार मुनमुन सेन से बढ़त की खबर पाते ही भाजपाइयों में भारी उत्साह दिखा. अंचल के बिभिन्न भाजपा कार्यालय में जहां एक ओर केसरिया अबीर गुलाल लगाकर हर्षोल्लास मनाया वहीं एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया.

विज्ञापन

खुशी में पटाखे भी फोड़े. मतगणना के पूर्व तक जो हर्ष टीएमसी कार्यकर्ताओं में देखी जा रही थी वही बाबुल सुप्रियो की जीत के खबर से अचानक मायूसी में बदल गई. दूसरी ओर गुरुवार होने के कारण एक तो वैसे ही रानीगंज का बाजार सप्ताहिक बंदी का दिन था दिन था. वहीं दूसरी और मतगणना को लेकर बाजार सुनसान रहे. सडको पर वाहनों की संख्या काफी कम थी. मतगणना के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी ना हो इस आशंका को देखते हुए रानीगंज के सेआरसोल हाई स्कूल में 90 की संख्या में सीआईएसएफ के जवान मौजूद थे.

वहीं दूसरी ओर पुलिस शहर में गश्त लगा रही थी. शहर के अधिकांश जगह पर एक ही इस बात को लेकर चर्चा थी कि आशा के विपरीत जहां पूरे देश में भाजपा ने जीत हासिल किया वहीं पश्चिम बंगाल में भी भाजपा ने अप्रत्याशित जीत हासिल की. इस जीत के पश्चात आगामी आसनसोल नगर निगम चुनाव तथा विधानसभा चुनाव को लेकर भी लोग चर्चा करते नजर आए.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola