गर्मी में नहीं होगा ननि इलाके में जलसंकट

Updated:
विज्ञापन

मेयर परिषद सदस्य (जलापूर्त्ति) पूर्णशशि राय ने दिये निर्देश तकनीकी खराबी या ब्रेक डाउन होने पर इंजीनियर होंगे रेस आसनसोल : गर्मी में नगर निगम इलाकों में नियमित जलापूर्ति के लिए निगम के मेयर परिषद सदस्य (जलापूर्ति) पूर्णशशि राय ने निगम मुख्यालय में निगम के वाटर विभाग के सुपरवाइजरों को जरूरी निर्देश दिये. निगम अंतर्गत […]

विज्ञापन

मेयर परिषद सदस्य (जलापूर्त्ति) पूर्णशशि राय ने दिये निर्देश

विज्ञापन
तकनीकी खराबी या ब्रेक डाउन होने पर इंजीनियर होंगे रेस
आसनसोल : गर्मी में नगर निगम इलाकों में नियमित जलापूर्ति के लिए निगम के मेयर परिषद सदस्य (जलापूर्ति) पूर्णशशि राय ने निगम मुख्यालय में निगम के वाटर विभाग के सुपरवाइजरों को जरूरी निर्देश दिये. निगम अंतर्गत वाटर रिजर्वर एवं पंपिंग स्टेशनों को 24 घंटे अलर्ट रहने का निर्देश देने के साथ किसी प्रकार के तकनीकी खराबी या ब्रेक डाउन होने पर तुरंत विभागीय इंजीनियरों को सूचित करने के निर्देश दिये गये हैं.
एमएमआइसी श्री रॉय ने कहा कि कुछ स्थानों पर जलापूर्ति बाधित हो रही है. परंतु इसके लिए नगर निगम किसी भी प्रकार से जिम्मेवार नहीं है. निगम के वाटर विभाग के पास जलापूर्ति के लिए पर्याप्त ढांचागत व्यवस्था और मांग के अनुरूप आपूर्ति के लिए जल उपलब्ध है. उन्होंने कहा कि कुछ इलाकों में विधुत आपूर्ति बाधित होने से जलापूर्ति बाधित हो रही है. रानीगंज, जामुड़िया एवं कुल्टी में जलापूर्ति के लिए वाटर रिजर्वरों,पंपिंग स्टेशनों का निर्माण किया जा रहा है. कई स्थानों पर पाइप लाइन का कार्य पूरा होने पर जलापूर्ति आरंभ की जायेगी. उन्होंने कहा कि जरूरत के अनुसार विभिन्न वार्डों में पानी के टेंकर भेजकर आपूर्ति की जा रही है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola