रमजान के पहले जुम्मे की नमाज अता कर रोजेदारो ने मांगी शांति की दुआ

Updated at : 11 May 2019 2:25 AM (IST)
विज्ञापन
रमजान के पहले जुम्मे की नमाज अता कर रोजेदारो ने मांगी शांति की दुआ

दुर्गापुर : शिल्पांचल व इसके आसपास के इलाके मे रमजान माह के पहले जुम्मे पर रोजेदारों में खासा उत्साह देखा गया. इस दिन शहर के मस्जिद मोहल्ला, नईम नगर, कादा रोड, मेन गेट सहित अन्य इलाके मे चहल पहल देखी गई. जुम्मे की नमाज अदा करने के लिए सुबह से ही मस्जिदों में आना शुरू […]

विज्ञापन

दुर्गापुर : शिल्पांचल व इसके आसपास के इलाके मे रमजान माह के पहले जुम्मे पर रोजेदारों में खासा उत्साह देखा गया. इस दिन शहर के मस्जिद मोहल्ला, नईम नगर, कादा रोड, मेन गेट सहित अन्य इलाके मे चहल पहल देखी गई. जुम्मे की नमाज अदा करने के लिए सुबह से ही मस्जिदों में आना शुरू हो गया था. दोपहर को सभी रोजेदारों ने नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी. रोजेदारों ने बताया कि रमजान के पाक माह में जिस तरह से शांति से सभी लोग रहते है उसी प्रकार हमेशा सभी व्यक्तियों को अपने आपको रखना चाहिए.

रमजान से हमें यही सीख मिलती है कि हम हमेशा शांति के मार्ग पर चलकर दुनिया में शांति स्थापित करने में अपना सहयोग दें. भीषण गर्मी के चलते रमजान के प्रति मुस्लिम समुदाय का उत्साह कम नहीं दिख रहा था. नमाज के लिए इंतजाम पूरे शहर के विभिन्न मस्जिदों मे जुम्मे की नमाज के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola