चक्रवाती तूफान फोनी से 60 घर प्रभावित
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
जामुड़िया : फोनी चक्रवर्ती तूफान से जामुड़िया के विभिन्न अंचलों में लगभग 60 घर प्रभावित हुए. अधिकांश के छत उड़ गए या टूट गए. वहीं खबर पाकर जमुड़िया बोरो एक के चेयरमैन शेख शानदार ने प्रभावित लोगों को तिरपाल उपलब्ध कराया, साथ ही खाने की भी व्यवस्था की. चक्रवाती तूफान से श्रीपुर बाबलाडांगा में मो. […]
विज्ञापन
जामुड़िया : फोनी चक्रवर्ती तूफान से जामुड़िया के विभिन्न अंचलों में लगभग 60 घर प्रभावित हुए. अधिकांश के छत उड़ गए या टूट गए. वहीं खबर पाकर जमुड़िया बोरो एक के चेयरमैन शेख शानदार ने प्रभावित लोगों को तिरपाल उपलब्ध कराया, साथ ही खाने की भी व्यवस्था की. चक्रवाती तूफान से श्रीपुर बाबलाडांगा में मो. अइनुल, मो. आबीद, मो. इबरार, मो. मुमताज़, मो. नौसाद, मो. फारूक, अफसाना खातून, मो. कालू, शेख ताजुद्दीन, शेख जमाल, जुलेखा बेगम, मो. अब्दुल कादरी के घरों का एटवेस्टर छत, टाली उड़ गया.
विज्ञापन
मौके पर विधायक जहांआरा खान, माकपा जोनल सचिव मनोज दत्ता, पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य विश्वनाथ यादव, जामुड़िया ब्लॉक एक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सोमनाथ चटर्जी पीडित परिवारों से इसकी जानकारी ली. जिले के आपदा प्रबंधन कार्यालय में बाबलाडांगा में हुए नुकसान का मुआवजा पीड़ित परिवार को दिलाने का भरोसा दिलाया. एबीपीट कोलियरी में बवंडर ने स्थानीय दुर्गा मंडप को पूरी तरह से तोड़ दिया.
वहीं एबीपीट में रहने वाले निर्मला पासवान, प्रकाश यादव, धर्मेंद्र पासवान, अनिल वर्मा, सुरेंद्र पासवान, उपेंद्र यादव, गौतम नोनिया, नंद लाल राजवंशी, रामप्रवेश नोनिया, संजय राजबंशी, गुगाम राम, इंद्रदेव पासवान, सुरेंद्र नोनिया के घर के छत उड़ गए. शेख शानदार ने बताया कि जिनके घर प्रभावित हुए हैं उनकी सूची बनाई गई है. इसकी जानकारी आसनसोल के मेयर जितेंद्र तिवारी तथा नगर निगम के कमिश्नर को दी गई है.
दूसरी ओर फोनी से प्रभावित श्रीपुर बावला डांगा के लोगों के भोजन की व्यवस्था स्थानीय टीएमसी कार्यालय में गई. जिनके घर पूरी तरह से उजड़ गए हैं उन्हें कम्युनिटी हॉल में फिलहाल ठहराया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन