जनसभा के बाद मुख्यमंत्री करेंगी पदयात्रा, तैयारी पूरी

Updated:
विज्ञापन

आसनसोल : तृणमूल जिलाध्यक्ष वी शिवदासन् दासू ने गुरूवार को आगामी 26 अप्रैल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के जनसभा को लेकर सभा स्थल पोलो ग्राउंड में तैयारियो का जायजा लिया. जिसमें कैप्टन दिप्तांशु राय चौधरी, बोरो चेयरमैन समित माजी आदि शामिल थे. साथ ही पोलो ग्राउंड की तैयारियो का जायजा लिया. मुख्यमंत्री सुश्री बनर्जी की […]

विज्ञापन

आसनसोल : तृणमूल जिलाध्यक्ष वी शिवदासन् दासू ने गुरूवार को आगामी 26 अप्रैल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के जनसभा को लेकर सभा स्थल पोलो ग्राउंड में तैयारियो का जायजा लिया. जिसमें कैप्टन दिप्तांशु राय चौधरी, बोरो चेयरमैन समित माजी आदि शामिल थे. साथ ही पोलो ग्राउंड की तैयारियो का जायजा लिया. मुख्यमंत्री सुश्री बनर्जी की सुरक्षा सीएम सिक्यरिटी की टीम की देख रेख में की जा रही है.

विज्ञापन
जनसभा स्थल की सुरक्षा एडीपीसी पुलिस प्रशासन की ओर से की जायेगी. सनद रहे कि आगामी 26 अप्रैल को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का आसनसोल लोक सभा क्षेत्र के पोलो ग्राउंड में जनसभा को संबोधित करेगी. जनसभा का समय दोपहर 2.30 बजे से 4.30 बजे तक है. इस सभा के दौरान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी उम्मीद्वार मुनमुन सेन के साथ पोलो ग्राउंड इलाके में पदयात्रा भी करेगी. जनसभा में आसनसोल लोक सभा क्षेत्र के उम्मीद्वार मुनमुन सेन, राईमा सेन, पश्चिम वर्दवान जिला पर्यवेक्षक अरूप विश्वास, श्रम सह विधि व न्याय मंत्री मलय घटक, मेयर जितेन्द्र तिवारी, आसनसोल दक्षिण विधायक, आसनसोल उत्तर विधायक, कुल्टी विधायक, बाराबनी विधायक, पांडवेश्वर विधायक के साथ साथ पंचायत समिति सदस्य, जिला परिषद् सदस्य, एमएमआईसी तथा पार्षद उपस्थित रहेगे.
जिलाध्यक्ष ने जनसभा स्थल का मुआयना किया. सभा के साथ ही हेलीपैड पर हेलीकॉपटर को लैडिंग कर ट्रॉयल लिया गया है. उन्होंने बताया कि सभास्थल पूरी तरह से छायादार पंडाल बनाया गया है ताकि लोगों को गर्मी से निजात मिलेगी. इसके अलावा मुख्यमंत्री ममता बनर्जी शहर के गैलेक्सी मॉल से कोर्ट मोड़ तक पदयात्रा कर लोगों से समर्थन मांगेगी.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola