बाबुल को मिले जेड सुरक्षा या जिलाबदर

Updated at : 15 Apr 2019 5:49 AM (IST)
विज्ञापन
बाबुल को मिले जेड सुरक्षा या जिलाबदर

आसनसोल : जिले में शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने के लिए शिवसेना उम्मीदवार अभिषेक कुमार सिंह ने जिला चुनाव अधिकारी सह जिलाशासक शशांक सेठी को रविवार को ज्ञापन सौंपा. उन्होंने भाजपा प्रार्थी बाबुल सुप्रियो बराल को जिले से बाहर रखने की अपील की. जिलाशासक की अनुपस्थिति में अतिरिक्त जिलाशासक (चुनाव) अरिंदम राय ने इसे […]

विज्ञापन

आसनसोल : जिले में शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने के लिए शिवसेना उम्मीदवार अभिषेक कुमार सिंह ने जिला चुनाव अधिकारी सह जिलाशासक शशांक सेठी को रविवार को ज्ञापन सौंपा.

उन्होंने भाजपा प्रार्थी बाबुल सुप्रियो बराल को जिले से बाहर रखने की अपील की. जिलाशासक की अनुपस्थिति में अतिरिक्त जिलाशासक (चुनाव) अरिंदम राय ने इसे स्वीकार किया. उन्होंने आश्वासन दिया कि उनका यह ज्ञापन वे जिला चुनाव अधिकारी तक पहुंचा देंगे.
श्री सिंह ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा उम्मीदवार श्री सुप्रियो पुलिस-प्रशासन पर लगातार निशाना साध रहे हैं. उनका आरोप है कि उनके प्रचार के दौरान तृणमूल के गुंडे शामिल होकर गड़बड़ी फैला रहे हैं तथा मारपीट कर रहे हैं.
इस तरह की गतिविधियों से उनकी जान पर भी खतरा बढ़ गया है. यह भी कह रहे हैं कि पुलिस आयुक्त से लगातार शिकायत करने के बावजूद भी पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है. श्री सिंह ने श्री सुप्रियो को जेड प्लस केटेगरी की सुरक्षा चुनाव तक मुहैया कराने की अपील की.
ताकि किसी भी बड़े हादसे को टाला जा सके और चुनाव शांतिपूर्ण हो सके. उन्होंने कहा कि यदि यह सुरक्षा उन्हें उपलब्ध नहीं कराई जा सकती है तो उन्हें जिला से बाहर रखा जाये. उन्होंने कहा कि सोमवार को जिला चुनाव पर्यवेक्षक (साधारण) और जिला चुनाव पर्यवेक्षक (पुलिस) को भी ज्ञापन सौंपा जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola