कुल्टी निवासी सेल अधिकारी की सड़क दुर्घटना में मौत

Updated:
विज्ञापन

चासनाला कोलियरी कार से जा रहे थे सहयोगी अधिकारियों के साथ सिंदरी के निकट बड़े वाहन से हुई सीधी टक्कर, घटनास्थल पर मौत बराकर : सेल के कोलियरी डीविजन अंतर्गत चासनाला कोलियरी में कार्यरत कार्मिक प्रबंधक प्रमोद कुमार की मौत शनिवार की सुबह धनबाद-सिन्दरी सड़क पर दुर्घटना में हो गई. कुल्टी क्लब रोड स्थित उनके […]

विज्ञापन

चासनाला कोलियरी कार से जा रहे थे सहयोगी अधिकारियों के साथ

विज्ञापन
सिंदरी के निकट बड़े वाहन से हुई सीधी टक्कर, घटनास्थल पर मौत
बराकर : सेल के कोलियरी डीविजन अंतर्गत चासनाला कोलियरी में कार्यरत कार्मिक प्रबंधक प्रमोद कुमार की मौत शनिवार की सुबह धनबाद-सिन्दरी सड़क पर दुर्घटना में हो गई. कुल्टी क्लब रोड स्थित उनके आवास में कोहराम मचा हुआ है. वे रामनगर कोलियरी में कई सालों तक कार्मिक प्रबंधक के पद पर कार्य कर चुके थे. उनका तबादला चासनाला कोलियरी में कर दिया गया था. रामनगर कोलियरी के अधिकारियों ओर कर्मचारियों में शोक है.
कुल्टी क्लब रोड स्थित आवास से प्रमोद कुमार सहयोगी अधिकारी निलेश कुमार तथा केशव चंद के साथ कार से चासनाला ड्यूटी जा रहे थे. धनबाद सिंदरी सड़क पर गौशाला ओपी के निकट क बड़े वाहन ने उनकी कार को टक्कर मार दी. निलेश कुमार के सर में चोट लगी. जबकि केशव चंद्र को मामूली चोट लगी है.
प्रमोद कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. यह खबर जैसे ही रामनगर कोलियरी पहुंची तो कोहराम मच गया. पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल है. उनकी 11 साल की बेटी तथा एक लड़का है. सिंदरी थाना पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर जांच शुरू कर दी है. शव को पोस्टमार्टम के लिए पीएमसीएच भेज दिया गया है. रामनगर कोलियरी से अधिकारियों की एक टीम चासनाला गई है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola