वधू हत्याकांड में आरोपी सास गिरफ्तार
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
आसनसोल : आसनसोल उत्तर थाना अंतर्गत सेनरेले निवासी विवाहिता रूम्पा माजी को दहेज के लिए शारीरिक तथा मानसिक रूप से प्रताड़ित करने तथा मांग पूरी न होने पर उसकी हत्या करने के मामले में पुलिस ने आरोपी सास अन्ना माजी को गिरफ्तार किया. उसे शुक्रवार को आसनसोल जिला कोर्ट के सीजेएम के समक्ष पेश किया […]
विज्ञापन
आसनसोल : आसनसोल उत्तर थाना अंतर्गत सेनरेले निवासी विवाहिता रूम्पा माजी को दहेज के लिए शारीरिक तथा मानसिक रूप से प्रताड़ित करने तथा मांग पूरी न होने पर उसकी हत्या करने के मामले में पुलिस ने आरोपी सास अन्ना माजी को गिरफ्तार किया.
विज्ञापन
उसे शुक्रवार को आसनसोल जिला कोर्ट के सीजेएम के समक्ष पेश किया गया. सीजेएम ने आरोपी की जमानत खारिज कर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया.
शिकायत के अनुसार कुछ वर्ष पहले शिकायतकर्ता मानस माजी की बेटी रूम्पा की शादी सेनरेले इलाका निवासी उत्तम के साथ हुई थी. शादी के अवसर पर उन्होंने 80 हजार रुपये नकद के साथ ही सोने-चांदी के आभूषण सहित कई जरुरी सामग्रियां दी थी.
कुछ समय बाद ससुरालवालों ने एक लाख रुपये दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू किया. बीते 25 मार्च को ससुराल वालों ने मिलकर रूम्पा की हत्या कर दी. इस मामले में ससुर विमलेंदु माजी भी आरोपी बनाये गये हैं. वह पुलिस की पकड़ से बाहर हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन