जानलेवा हमले में भाजपा कार्यकर्ता गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

आसनसोल : बीते तीन मार्च को भारतीय जनता पार्टी की ओर से निकाली गई विजय संकल्प बाइक रैली के दौरान बाराबनी थाना क्षेत्र के आमडीहा मोड़ पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पुलिस के कार्य मे बाधा देने, उनपर जानलेवा हमला करने, सरकारी संपत्ति की तोड़फोड़ करने, इलाके में अशांति फैलाने सहित उनकी सामग्रियां चुराने के आरोप […]

विज्ञापन

आसनसोल : बीते तीन मार्च को भारतीय जनता पार्टी की ओर से निकाली गई विजय संकल्प बाइक रैली के दौरान बाराबनी थाना क्षेत्र के आमडीहा मोड़ पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पुलिस के कार्य मे बाधा देने, उनपर जानलेवा हमला करने, सरकारी संपत्ति की तोड़फोड़ करने, इलाके में अशांति फैलाने सहित उनकी सामग्रियां चुराने के आरोप में बाराबनी थाना पुलिस ने एक और भाजपा कर्मी आरोपी राकेश माजी को गिरफ्तार किया.

विज्ञापन

उसे मंगलवार को आसनसोल जिला कोर्ट के सीजेएम के समक्ष पेश किया गया. सीजेएम ने आरोपी की जमानत खारिज कर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. सनद रहे कि बीते तीन मार्च को भारतीय जनता पार्टी की ओर से विजय संकल्प बाइक रैली निकाली गई थी. अनुमति नहीं रहने के कारण बाराबनी के आमडीहा मोड़ पर पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया.

जिसके बाद बीजेपी कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प शुरू हो गयी थी. इसके साथ ही कार्यकर्ताओं के हमले में आसनसोल उत्तर थाना के प्रभारी शांतनु अधिकारी के सिर पर भी चोटे आई थीं.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola