डीइओ ने जलाये डिप्लोमा प्रमाण पत्र

Updated:
विज्ञापन

सेल में जूनियर इंजीनियर पद की मांग को लेकर प्रदर्शन इस्पात मंत्रालय के निर्देश के बाद भी हो रही है आनाकानी बर्नपुर : सेल आईएसपी में जूनियर इंजीनियर के पदनाम की मांग को लेकर डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन (डीईओ) ने शुक्रवार को टनेल गेट पर शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन किया तथा डिप्लोमा प्रमाण पत्र की प्रतियां […]

विज्ञापन

सेल में जूनियर इंजीनियर पद की मांग को लेकर प्रदर्शन

विज्ञापन
इस्पात मंत्रालय के निर्देश के बाद भी हो रही है आनाकानी
बर्नपुर : सेल आईएसपी में जूनियर इंजीनियर के पदनाम की मांग को लेकर डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन (डीईओ) ने शुक्रवार को टनेल गेट पर शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन किया तथा डिप्लोमा प्रमाण पत्र की प्रतियां जलाई. डेफी प्रतिनिधि सह डीईए के अतिरिक्त महासचिव शांतनु सेनगुप्ता, विभाष रंजन मुखर्जी, उपाध्यक्ष गौतम नंदी, उपसचिव लव कुमार मन्ना, वित सचिव राकेश कुमार, वित उप सचिव कल्याण बारिक, आयोजन सचिव चरंजीत दास, शशि कुमार, नरेश कुमार झा, अनुराग प्रकाश, सांस्कृतिक सचिव जौहर अली खान, विजय कुमार सेन, श्रीकांत सिंह, शार्दुल मृगेश, संचार सचिव घुति शंकर बेहरा, मीडिया सचिव दीपांकर दे आदि उपस्थित थे. सनद रहे कि सेल में डिप्लोमा इंजीनियर्स को ऑपरेटर कम टेकनिशियन (ओसीटी) का पदनाम दिया गया है.
डेफी के बैनर तले जूनियर इंजीनियर के पदनाम की मांग को लेकर वर्षो से डीईए लंबे समय से आंदोलन कर रहे है. मई, 2017 में इस्पात मंत्रालय ने सभी पब्लिक सेक्टर में डिप्लोमा इंजीनियर को जूनियर इंजीनियर का पदनाम देने का दिशानिर्देश प्रबंधन को दिया. इस दिशानिर्देश के बावजुद प्रबंधन ने एनआरसी कमेटी का गठन किया.
लेकिन कई महीनो के बाद भी इस्पात मंत्रालय के निर्देश को लागू नहीं किया गया. प्रबंधन मामले की डाल मटोल कर रहा है. जिसको लेकर शुक्रवार को टनल गेट पर डीईए ने टनेल गेट पर हाथो में तख्तियां लेकर प्रदर्शन किया गया. उसके पश्चात् डीईए सदस्यो अपने डिप्लोमा के प्रमाण पत्र को जलाकर प्रदर्शन किया.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola