ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग पर कार्यशाला
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
आसनसोल इंजीनियरिंग कॉलेज में प्रतिष्ठित टू व्हिलर कंपनी शामिल बाइक के विभिन्न तकनीकी हिस्सों की बारीकी से दी गयी जानकारी आसनसोल : विवेकानंद सरणी के कन्यापुर स्थित आसनसोल इंजीनियरिंग कॉलेज में ऑटोमोबाईल इंजीनियरिंग पर कार्यशाला आयोजित हुई. उद्घाटन प्रिंसिपल डॉ देवाशीष सरकार, रजिस्ट्रार जीएस पांडा तथा पीके बनर्जी ने किया. इसमें कॉलेज के मैकेनिकल इंजीनियरिंग […]
विज्ञापन
आसनसोल इंजीनियरिंग कॉलेज में प्रतिष्ठित टू व्हिलर कंपनी शामिल
विज्ञापन
बाइक के विभिन्न तकनीकी हिस्सों की बारीकी से दी गयी जानकारी
आसनसोल : विवेकानंद सरणी के कन्यापुर स्थित आसनसोल इंजीनियरिंग कॉलेज में ऑटोमोबाईल इंजीनियरिंग पर कार्यशाला आयोजित हुई. उद्घाटन प्रिंसिपल डॉ देवाशीष सरकार, रजिस्ट्रार जीएस पांडा तथा पीके बनर्जी ने किया. इसमें कॉलेज के मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के दूसरे वर्ष के छात्रों ने भागीदारी की. कार्यशाला पुणे एवं बंगलूरू के प्रतिष्ठित टू व्हिलर कंपनी ने आयोजित की थी.
इसमें ऑटोमोबाईल सेग्मेंट के अंतर्गत मोटरसाईकिल, फोर स्ट्रोक बाइक के विभिन्न तकनीकी हिस्सों की बारिकी से जानकारी दी गयी. प्रेक्टिकल अभ्यास के तहत दोपहिया वाहन के प्रत्येक पूर्जे को अलग अलग कर उसे फिर से जोड़ा गया. आयोजित प्रश्नोत्तरी चरण में प्रशिक्षकों ने स्टूडेंटस के पूछे गये प्रश्नों के उत्तर दिये.
ऑटोमोबाईल क्षेत्र में चल रही नई खोजों और आने वाली तकनीकों के बारे में जानकारी दी गयी. फिएट इंडिया ऑटोमोबाइल्स के तकनीकी विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने कॉलेज के इलेक्ट्रिकल, कंप्यूटर साइंस, और सूचना प्रौद्योगिकी से जुड़े स्टूडेंटसों से भविष्य के ऑटोमोबाईल उद्योग के प्रारूप और बदलते स्वरूप के बारे में विस्तृत बातचीत हुई. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, इंटरनेट ऑफ थिंग्स, मशीन लर्निंग, एडवांस रोबोटिक्स, डेटा एनालिटिक्स आदि तकनीकों के बारे में जानकारी दी गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन