महकमाशासक पिनाकी रंजन ने लिया प्रभार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Feb 2019 2:26 AM
आसनसोल : आसनसोल सदर के नये महकमाशासक पिनाकी रंजन प्रधान ने गुरुवार को पदभार ग्रहण किया. महकमाशासक प्रलय रायचौधरी ने उन्हें पदभार सौंपा. श्री प्रधान घाटाल के महकमाशासक थे. एक माह पूर्व ही उनका तबादला हुआ था. लेकिन श्री रायचौधरी का तबादला आदेश जारी न होने के कारण उनके आने में विलंब हुआ. चार दिन […]
आसनसोल : आसनसोल सदर के नये महकमाशासक पिनाकी रंजन प्रधान ने गुरुवार को पदभार ग्रहण किया. महकमाशासक प्रलय रायचौधरी ने उन्हें पदभार सौंपा. श्री प्रधान घाटाल के महकमाशासक थे. एक माह पूर्व ही उनका तबादला हुआ था.
लेकिन श्री रायचौधरी का तबादला आदेश जारी न होने के कारण उनके आने में विलंब हुआ. चार दिन पूर्व श्री रायचौधरी का तबादला अड्डा के सहायक कार्यपालक अधिकारी के पद पर होने के उपरांत वे गुरुवार को यहां पहुंचे और पदभार ग्रहण किया. महकमा शासक कार्यालय के अधिकारी व कर्मियों ने श्री रायचौदरी को विदाई दी तथा श्री प्रधान का स्वागत किया. उन्होंने जिलाशासक और अतिरिक्त जिलाशासकों से मुलाकात की. महकमाशासक कार्यालय में शाम को सभी बीडीओ के साथ बैठक की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










