अंडाल : सरसों फसल को रौंद रहा हाथी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Feb 2019 12:50 AM
अंडाल : अंडाल प्रखंड के श्रीरामपुर रेल लाइन के निकट स्थित सोनागौड़ा जंगल में मौजूद बड़े हाथी ने सरसो की फसल को काफी नुकसान पहुंचाया है. किसानों ने इसकी सूचना स्थानीय थाना पुलिस एवं वन विभाग को दी है. लेकिन हाथी को भगाने की पहल नहीं हुई है. किसान कार्तिक मंडल ने बताया कि उन्होंने […]
अंडाल : अंडाल प्रखंड के श्रीरामपुर रेल लाइन के निकट स्थित सोनागौड़ा जंगल में मौजूद बड़े हाथी ने सरसो की फसल को काफी नुकसान पहुंचाया है. किसानों ने इसकी सूचना स्थानीय थाना पुलिस एवं वन विभाग को दी है. लेकिन हाथी को भगाने की पहल नहीं हुई है. किसान कार्तिक मंडल ने बताया कि उन्होंने 10 कट्ठा खेत में सरसों की खेती की है.
सरसों में फूल लगे है. हाथी दामोदर नदी पार कर श्रीरामपुर माना होते हुए गांव के उत्तर दिशा में पहुंच गया है. वह सरसों की फसल को रौंद कर नष्ट कर रहा है. तपन मंडल तथा मानिक मंडल आदि ने भी सरसो की खेती की है. उनके भी खेतों को नुकसान हुआ है. उन्होंने कहा कि सात दिन पहले यह हाथी आया था. वन विभाग के कर्मियों ने उसे भगा दिया था. लेकिन वह फिर वापस आ गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










