दुर्गापुर : अस्पताल कैंटीन से गंधयुक्त पिज्जा मिला, मरीज और उनके परिजनों ने किया भारी हंगामा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Feb 2019 12:41 AM
दुर्गापुर : शहर के गांधी मोड़ संलग्न निजी अस्पताल के कैंटीन में बुधवार को गंधयुक्त पिज़्ज़ा मिलने पर मरीज आक्रोशित हो गये. अस्पताल प्रबंधन पर घटिया भोजन बेचने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया. सुरक्षा कर्मियों ने कैंटीन के शोकेश में रखा फूड केक्स को हटा दिया. उल्लेखनीय है कि बुधवार की सुबह अस्पताल के […]
दुर्गापुर : शहर के गांधी मोड़ संलग्न निजी अस्पताल के कैंटीन में बुधवार को गंधयुक्त पिज़्ज़ा मिलने पर मरीज आक्रोशित हो गये. अस्पताल प्रबंधन पर घटिया भोजन बेचने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया. सुरक्षा कर्मियों ने कैंटीन के शोकेश में रखा फूड केक्स को हटा दिया.
उल्लेखनीय है कि बुधवार की सुबह अस्पताल के प्रथम तल्ले में स्थित कैंटीन से एक मरीज पिज़्ज़ा खरीद कर ज्योंहि खाना शुरू किया, पिज्जा से गंध निकलना शुरू हो गया. उसने इसकी शिकायत कैंटीन संचालक से की. उसने कैंटीन संचालक पर घटिया फुट केक बेचने का आरोप लगाया. कैंटीन के समक्ष शोर होता देख मरीजों की भीड़ जमा हो गई. खबर पाकर मीडिया कर्मी भी अस्पताल के समक्ष जमा हो गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










