आसनसोल : सालानपुर के बीडीओ को मिली फटकार

आसनसोल : रानीगंज कोलफील्ड एरिया (आरसीएफए) पुनर्वास परियोजना के तहत जिले के चार प्रखंडों में चल रहे निर्माण की जिलाशासक शशांक सेठी ने मंगलवार को अड्डा भवन के सभागार में समीक्षा की. सालानपुर प्रखण्ड के नामोकेशिया में अब तक कार्य आरंभ न होने पर बीडीओ तपन सरकार को जमकर फटकार लगायी. निर्माणकारी संस्थाओं को निर्धारित […]
आसनसोल : रानीगंज कोलफील्ड एरिया (आरसीएफए) पुनर्वास परियोजना के तहत जिले के चार प्रखंडों में चल रहे निर्माण की जिलाशासक शशांक सेठी ने मंगलवार को अड्डा भवन के सभागार में समीक्षा की. सालानपुर प्रखण्ड के नामोकेशिया में अब तक कार्य आरंभ न होने पर बीडीओ तपन सरकार को जमकर फटकार लगायी. निर्माणकारी संस्थाओं को निर्धारित समय के अंदर कार्य पूरा करने के लिए कहा.
आसनसोल सदर के महकमा शासक प्रलय रायचौधरी, डिप्टी मजिस्ट्रेट सोमनाथ दत्ता, हाउजिंग विभाग के जिला अधीक्षण अभियंता जाह्नवी कोनार, विभाग के कार्यकारी अभियंता, सालानपुर के बीडीओ श्री सरकार, बाराबनी के बीडीओ अनुपम चक्रवर्ती, जामुड़िया के बीडीओ अनुपम चक्रबर्ती, अंडाल के बीडीओ ऋत्विक, निर्माणकारी संस्था ब्रिज एंड रूफ कम्पनी (इंडिया) लिमिटेड, सिम्प्लेक्स इंफास्ट्रक्चर लिमिटेड और मोंटी कार्लो लिमिटेड के अधिकारी, सालानपुर थाना के अवर निरीक्षक आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










