आसनसोल : लड़कियां होंगी लड़कों से 20 फीसदी अधिक
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Feb 2019 1:21 AM
आसनसोल : पश्चिम बंगाल मध्य शिक्षा पर्षद संचालित माध्यमिक परीक्षा मंगलवार से पश्चिम बर्दवान जिला सहित पूरे राज्य में शुरू होगी. जिले में 101 परीक्षा केंद्रों पर 33,170 परीक्षार्थी शामिल होंगे, जिनमें 18,206 लड़कियां तथा 14,964 लड़के शामिल हैं. परीक्षा केंद्र पर परीक्षा के दौरान ड्यूटी पर तैनात शिक्षक व कर्मचारियों के मोबाइन फोन के […]
आसनसोल : पश्चिम बंगाल मध्य शिक्षा पर्षद संचालित माध्यमिक परीक्षा मंगलवार से पश्चिम बर्दवान जिला सहित पूरे राज्य में शुरू होगी. जिले में 101 परीक्षा केंद्रों पर 33,170 परीक्षार्थी शामिल होंगे, जिनमें 18,206 लड़कियां तथा 14,964 लड़के शामिल हैं. परीक्षा केंद्र पर परीक्षा के दौरान ड्यूटी पर तैनात शिक्षक व कर्मचारियों के मोबाइन फोन के उपयोग पर रोक लगा दी गयी है.
अतिरिक्त जिलाशासक (शिक्षा) प्रशांत मंडल ने कहा कि इस वर्ष नई गाइड लाइन के आधार पर परीक्षा केंद्रों में परीक्षार्थियों के साथ-साथ ड्यूटी पर तैनात शिक्षक और कर्मचारी परीक्षा के दौरान मोबाइल फोन का उपयोग नहीं कर पायेंगे. केंद्र में दाखिल होने के बाद सभी को अपना मोबाइल फोन केंद्र सचिव या केंद्र सुपरवाइजर के पास जमा करना होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










