नागराकाटा : छात्र युवा उत्सव प्रतियोगिता में अंतरा ने जीता पदक
नागराकाटा : राज्यस्तरीय छात्र युवा उत्सव प्रतियोगिता में मेटली की बेटी अंतरा राय ने पदक जीतकर जलपाईगुड़ी का नाम रौशन किया है. गत आठ फरवरी से 10 फरवरी तक कोलकाता युवा भारती क्रीड़ागण में युवा कल्याण एवं क्रीड़ा दफ्तर की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में हारमोनियम कार्यक्रम में अंतरा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया है. […]
नागराकाटा : राज्यस्तरीय छात्र युवा उत्सव प्रतियोगिता में मेटली की बेटी अंतरा राय ने पदक जीतकर जलपाईगुड़ी का नाम रौशन किया है. गत आठ फरवरी से 10 फरवरी तक कोलकाता युवा भारती क्रीड़ागण में युवा कल्याण एवं क्रीड़ा दफ्तर की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में हारमोनियम कार्यक्रम में अंतरा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया है.
अंतरा को तृतीय स्थान प्राप्त करने के लिए पदक, प्रशंसा पत्र और दो हजार नगद दिया गया. अंतरा की इस सफलता पर संपूर्ण मेटली में खुशी का माहौल छा गया है.
इससे आगे मालबाजार शुभाषिनी बालिका विद्यालय के 11वीं की छात्रा ने जिला छात्र युवा उत्सव संगीत के सभी प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर इलाके का नाम रौशन किया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए