ePaper

आसनसोल : पेयजल संकट पर जिलाशासक ने की बैठक

Updated at : 07 Feb 2019 6:30 AM (IST)
विज्ञापन
आसनसोल : पेयजल संकट पर जिलाशासक ने की बैठक

आसनसोल : गर्मी आरम्भ होने से पहले पेयजल की समस्या के समाधान के मुद्दे पर जिलाशासक शशांक सेठी ने बुधवार को सभी प्रखंडों के बीडीओ के साथ कार्यालय में बैठक की.आसनसोल सदर के महकमा शासक प्रलय रायचौधरी, जिला प्लानिंग अधिकारी कमल दे, पीएचईडी के अधिकारी उपस्थित थे. जिलाशासक श्री सेठी ने बताया कि जिले के […]

विज्ञापन

आसनसोल : गर्मी आरम्भ होने से पहले पेयजल की समस्या के समाधान के मुद्दे पर जिलाशासक शशांक सेठी ने बुधवार को सभी प्रखंडों के बीडीओ के साथ कार्यालय में बैठक की.आसनसोल सदर के महकमा शासक प्रलय रायचौधरी, जिला प्लानिंग अधिकारी कमल दे, पीएचईडी के अधिकारी उपस्थित थे.

जिलाशासक श्री सेठी ने बताया कि जिले के आठ प्रखण्ड में सर्वे के बाद कुल 600 स्पॉट को चिन्हित किया गया है. गर्मी के दिनों में पेयजल की कठिन समस्या यहां उत्पन्न हो सकती है. इन जगहों पर पीएचइडी की पाईप लाईन की मरम्मत, पानी के नये नल पोस्ट लगाने, चापानल लगाने आदि जरूरी व्यवस्था के लिए सभी बीडीओ को कहा गया है कि समस्या के समाधान के लिए पहल करें.

उन स्थलों की जांच का आदेश दिया गया, जहां टैंकरों से पानी की सप्लाई जरूरी है. इसकी पूरी रिपोर्ट बनाकर पीएचईडी को भेजने का निर्देश दिया गया. उन्होंने कहा कि सालानपुर, रानीगंज, पांडेश्वर में जो पेयजल प्रोजेक्ट चल रहे है, उसे जल्द से जल्द पूरा करने का निर्देश पीएचईडी को दिया गया है. गर्मी में जल संकट से निपटने के लिए पूरी तैयारी की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola