दुर्गापुर : विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन के लिए छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Feb 2019 1:05 AM
दुर्गापुर : नेपालीपाड़ा हिंदी हाई स्कूल (एचएस) में मंगलवार को एकेडमिक एक्सीलेंस अवार्ड पर समारोह आयोजित हुआ. सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुआ. महकमाशासक श्रीकांत पाली, पूर्व मेयर अपूर्व मुखर्जी, उपमेयर अनिंदिता मुखर्जी, एमएमआईसी अंकित चौधरी, नुरूल हक एवं विभिन्न स्कूलों के प्रिंसिपल मौजूद थे. महकमाशासक श्री पाली ने कहा कि जिले में अवार्ड प्रतियोगिताओं में स्कूल […]
दुर्गापुर : नेपालीपाड़ा हिंदी हाई स्कूल (एचएस) में मंगलवार को एकेडमिक एक्सीलेंस अवार्ड पर समारोह आयोजित हुआ. सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुआ. महकमाशासक श्रीकांत पाली, पूर्व मेयर अपूर्व मुखर्जी, उपमेयर अनिंदिता मुखर्जी, एमएमआईसी अंकित चौधरी, नुरूल हक एवं विभिन्न स्कूलों के प्रिंसिपल मौजूद थे.
महकमाशासक श्री पाली ने कहा कि जिले में अवार्ड प्रतियोगिताओं में स्कूल उपविजेता रहा है. बेस्ट हेड मास्टर अवार्ड स्कूल के प्रधानाध्यापक डॉ कलिमूल हक को मिला है. स्कूल की पूरी टीम तथा प्रधानाध्यापक के बेहतर प्रदर्शन को इसका श्रेय जाता है. भविष्य में शहर के अन्य सरकारी हिंदी एवं बांग्ला माध्यम के स्कूलों को अच्छे प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहन मिलेगा.
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी तथा जिलाशासक द्वारा सरकारी स्कूलों को प्रोत्साहित करने के लिए यह प्रतियोगिता आयोजित की गई. उन्होंने अभिभावकों से कहा कि लड़कियों को पूरी शिक्षा प्राप्त करने का अवसर दें. उनको आत्मनिर्भर बन कर अपने पैरों पर खड़े होने का मौका दें. कम उम्र में शादी देकर उन पर संसारिक बोझ न डाले.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










