दुर्गापुर मेनगेट में तीन दिनों से संघर्ष जारी

दुर्गापुर : दुर्गापुर थाना अंतर्गत मेनगेट इलाके में तीनदिनों से दो पक्षों के बीच चल रही मारपीट से इलाके में तनाव है. इलाके में पुलिस जवानों की अतिरिक्त तैनाती की गई है. पुलिस ने दोनों पक्ष से आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लिया है. दोनों पक्षों में आरोप-प्रत्यारोप जारी है. उल्लेखनीय है कि 13 […]
दुर्गापुर : दुर्गापुर थाना अंतर्गत मेनगेट इलाके में तीनदिनों से दो पक्षों के बीच चल रही मारपीट से इलाके में तनाव है. इलाके में पुलिस जवानों की अतिरिक्त तैनाती की गई है. पुलिस ने दोनों पक्ष से आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लिया है. दोनों पक्षों में आरोप-प्रत्यारोप जारी है.
उल्लेखनीय है कि 13 नंबर वार्ड के मेनगेट इलाके में तीन दिन पहले टोटो चालक एवं बाइक चालक के बीच मामूली बात को लेकर विवाद हुआ था. उसके बाद दोनों पक्षों के बीच कई बार हाथापाई हुई. सोमवार को घटक मार्केट के सामने क्रिकेट मैदान में दोनों पक्षों के बीच हाथापाई से तनाव फैल गया.
स्थानीय लोगो एवं पुलिस की तत्परता से मामला शांत हुआ. मंगलवार सुबह चंडी स्थान के दो युवकों को पिटाई किए जाने से मामला फिर गर्म हो गया. सूचना पाकर एसीपी (ईस्ट) ए बिलाल, थाना प्रभारी गौतम तालुकदार सहित काफी संख्या में पुलिस जवान इलाके में तैनात किये गये,.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




