दुर्गापुर : ठाकुर अनुकूल चंद्र की जयंती मनी

Updated at : 04 Feb 2019 2:53 AM (IST)
विज्ञापन
दुर्गापुर : ठाकुर अनुकूल चंद्र की जयंती मनी

दुर्गापुर : इस्पात नगर के चित्रालय मैदान में प्रेममयी श्री श्री ठाकुर अनुकूल चंद्र की 131 वी जयंती पर रविवार को धृति सार्वजनिक महोत्सव आयोजित हुआ. धार्मिक अनुष्ठान में दुर्गापुर के सभी वार्डों के साथ ही निकटवर्ती जिला बांकुड़ा, बीरभूम, पुरुलिया, पूर्व बर्दवान से करीब 50 हजार अनुगामी उपस्थित थे. देवघर (झारखंड) के ठाकुर परिवार […]

विज्ञापन

दुर्गापुर : इस्पात नगर के चित्रालय मैदान में प्रेममयी श्री श्री ठाकुर अनुकूल चंद्र की 131 वी जयंती पर रविवार को धृति सार्वजनिक महोत्सव आयोजित हुआ. धार्मिक अनुष्ठान में दुर्गापुर के सभी वार्डों के साथ ही निकटवर्ती जिला बांकुड़ा, बीरभूम, पुरुलिया, पूर्व बर्दवान से करीब 50 हजार अनुगामी उपस्थित थे. देवघर (झारखंड) के ठाकुर परिवार से अभिनेन्द्र नाथ चक्रवर्ती मौजूद थे. उद्घाटन के बाद हजारों शिष्यों को अनुकूल ठाकुर की दीक्षा दी गई.

कार्यक्रम के प्रथम चरण में भव्य शोभायात्रा निकाली गई. शोभा यात्रा बेनाचिती के अनुकूल ठाकुर आश्रम से शुरू होकर विभिन्न मार्गों की परिक्रमा कर चित्रालय मैदान पहुंची. इसमें अनुकूल ठाकुर के शिष्य नाचते- गाते तथा अनुकूल ठाकुर की जय-जयकार करते शामिल हुए. सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ ही स्वास्थ्य जांच शिविर तथा अंकन प्रतियोगिता आयोजित हुई.
संस्था के सचिव गौरी सिंहराय तथा हेमंत नायक ने बताया कि जयंती पर पिछले दो बरसों से दुर्गापुर में समागम आयोजित हो रहा है. झारखंड एवं बंगाल के विभिन्न प्रांतों से हजारों की संख्या में शिष्य मौजूद होते हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola