ePaper

आसनसोलड : निजश्री परियोजना के लाभुकों की लॉटरी 31 को

Updated at : 30 Jan 2019 12:12 AM (IST)
विज्ञापन
आसनसोलड : निजश्री परियोजना के लाभुकों की लॉटरी 31 को

आसनसोलड : राज्य सरकार की निजश्री परियोजना के तहत लाभुकों को मकान आवंटन के लिए आवेदन के आधार पर 31 जनवरी को स्थानीय रविन्द्र भवन में लॉटरी के जरिये लाभुकों का चुनाव होगा. आसनसोल सदर के महकमा शासक प्रलय रायचौधरी ने बताया कि आसनसोल में इस परियोजना के तहत 32 टूबीएचके और 48 वनबीएचके का […]

विज्ञापन

आसनसोलड : राज्य सरकार की निजश्री परियोजना के तहत लाभुकों को मकान आवंटन के लिए आवेदन के आधार पर 31 जनवरी को स्थानीय रविन्द्र भवन में लॉटरी के जरिये लाभुकों का चुनाव होगा. आसनसोल सदर के महकमा शासक प्रलय रायचौधरी ने बताया कि आसनसोल में इस परियोजना के तहत 32 टूबीएचके और 48 वनबीएचके का फ्लैट पहले चरण में बनेगा.

सनद रहे कि राज्य सरकार ने निजश्री परियोजना के तहत 15 हजार रुपया तक के आय वालों को 378 वर्ग फीट का एक बीएचके और 30 हजार रुपये तक आय वालों को 559 वर्ग फीट का टूबीएचके का फ्लैट देने का कार्य आरंभ किया है. वनबीएचके के फ्लैट की कीमत 7.20 लाख और टूबीएचके फ्लैट की कीमत 9.28 लाख रुपया है.

यह आवास आसनसोल कल्याणपुर हाउजिंग के गोविंदपुर मौजा में बनेगा. इसके लिए इसके लिए आवेदन फॉर्म की कीमत क्रमशः ढ़ाई हजार और पांच हजार रुपये थी. वनबीएचके के लिए 114 और टूबीएचके के लिए 340 लोगों ने आवेदन किया था. जिसमें क्रमशः 76 और 263 आवेदन स्वीकृत हुए. बाकी आवेदन रिजेक्ट हुए. इन आवेदनों के आधार पर 31 जनवरी लॉटरी के जरिये लाभुकों का चयन होगा. महकमा शासक श्री रायचौधरी ने कहा कि जिनको लॉटरी में फ्लैट नहीं मिलेगा या जिनका आवेदन रिजेक्ट हुआ है. सभी को पैसा वापस मिल जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola