पानागढ़ : चुनावी अशांति फैलानेवाले जायेंगे अस्पताल
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
पानागढ़ : भाजपा प्रदेश नेता सह अभिनेता जय बंधोपाध्याय ने पूर्वस्थली हल्दीपाड़ा में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि गत पंचायत चुनाव की तरह इस बार लोकसभा चुनाव नहीं होगा. प्रत्येक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेगा. किसी भी तरह की अशांति फैलाने की कोशिश करनेवालों को अस्पताल जाना पड़ेगा. उन्होंने कहा कि […]
विज्ञापन
पानागढ़ : भाजपा प्रदेश नेता सह अभिनेता जय बंधोपाध्याय ने पूर्वस्थली हल्दीपाड़ा में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि गत पंचायत चुनाव की तरह इस बार लोकसभा चुनाव नहीं होगा. प्रत्येक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेगा. किसी भी तरह की अशांति फैलाने की कोशिश करनेवालों को अस्पताल जाना पड़ेगा.
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि समूचे राज्य में तृणमूल ही तृणमूल की दुश्मन है. तृणमूल कर्मी ही सहयोगियों के घरों में आग लगा रहे हैं. तृणमूल का गुटीय कलह चरम पर है. कानून व्यवस्था पूरी तरह से धराशाही हो गई है. पुलिस तथा तृणमूल कर्मी भ्रष्टाचार में लिप्त है. लूट- खसोट की राजनीति चल रही है.
उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव में जिस तरह शासक दल के लोगों ने मतदाताओं को मताधिकार से वंचित किया था, इसका जबाब मतदाता इस बार देंगे. ममता बनर्जी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आतंकित है. यही कारण है कि रथ यात्रा में राजनीति की गई. भाजपा के जनसभा नहीं करने दी जा रही है. शासक दल में आतंक का माहौल है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन