आसनसोल : डीएम कार्यालय के समक्ष धक्का-मुक्की

आसनसोल : कांग्रेस की प्रदेश कमेटी के निर्देश पर जेल भरो आंदोलन के तहत पश्चिम वर्दवान जिला कांग्रेस कमेटी ने सोमवार को बीएनआर रवीन्द्र भवन से जिलाशासक कार्यालय तक रैली निकाली. रैली बीएनआर से रवाना होकर भगत सिंह मोड, पंचमुखी पुलिया, एचएलजी अस्पताल से बायी ओर मुडकर जिलाशासक कार्यालय की ओर अग्रसर हुयी. पूर्णदृष्टि नेत्र […]
आसनसोल : कांग्रेस की प्रदेश कमेटी के निर्देश पर जेल भरो आंदोलन के तहत पश्चिम वर्दवान जिला कांग्रेस कमेटी ने सोमवार को बीएनआर रवीन्द्र भवन से जिलाशासक कार्यालय तक रैली निकाली. रैली बीएनआर से रवाना होकर भगत सिंह मोड, पंचमुखी पुलिया, एचएलजी अस्पताल से बायी ओर मुडकर जिलाशासक कार्यालय की ओर अग्रसर हुयी.
पूर्णदृष्टि नेत्र अस्पताल के पास पुलिस ने सुरक्षा के लिहाज से बेरिकेंटिंग कर उसे रोक दिया. कांग्रेस कर्मियों तथा पुलिस कर्मियो के बीच धक्का धक्की होने लगी. कुछ देर के बाद कांग्रेस कर्मी बेरिकेट तोड़कर आगे बढ़ने में कामयाब हो गये. पुलिस द्वारा एडीडीए कार्यालय के समक्ष दूसरा बेरिकेट बनाया गया था.
कानून तोडो आंदोलन के तहत कांग्रेस कर्मी जिलाशासक कार्यालय में ज्ञापन देने की उद्देश्य से आगे बढने का प्रयास कर रहे थे. उसी समय पुलिस कर्मियो ने बल प्रयोग कर कांग्रेस कर्मियो को रोकने का प्रयास किया. उसके कुछ देर के बाद पुलिस कर्मियो ने कांग्रेस कर्मियो की हिरासत में लिया. जिसमें दर्जनो कांग्रेस कर्मियो को गिरफ्तार कर पुलिस वाहन में रखा गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










