दुर्गापुर : मतदान करना हर मतदाता की जिम्मेवारी

दुर्गापुर : दुर्गापुर स्टील प्लांट में शुक्रवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया. अध्यक्षता आईएसपी के सीईओ सह डीएसपी के अतिरिक्त प्रभार में रहे अनिर्वाण दासगुप्ता ने की. मतदाताओं को लोकतंत्र की रक्षा और मतदान के प्रति समाज को जागरूक करने के लिए शपथ दिलाई गई. श्री दासगुप्ता ने कहा कि सभी को लोकतंत्र की […]
दुर्गापुर : दुर्गापुर स्टील प्लांट में शुक्रवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया. अध्यक्षता आईएसपी के सीईओ सह डीएसपी के अतिरिक्त प्रभार में रहे अनिर्वाण दासगुप्ता ने की. मतदाताओं को लोकतंत्र की रक्षा और मतदान के प्रति समाज को जागरूक करने के लिए शपथ दिलाई गई.
श्री दासगुप्ता ने कहा कि सभी को लोकतंत्र की रक्षा और देश के प्रति अपने दायित्वों का निर्वाह निष्ठा के साथ करना चाहिए. देश भर में मतदाता दिवस मनाया गया. इस महत्वपूर्ण दिवस का आयोजन सभी भारतवासियों को अपने राष्ट्र के प्रति कर्तव्य की याद दिलाता है और साथ ही यह भी बताता है कि हर व्यक्ति के लिए मतदान करना ज़रूरी है. इसका मुख्य उद्देश्य देश में मतदाताओं की संख्या बढ़ाना, विशेषकर नए मतदाताओं को इससे जोड़ना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




