आसनसोल : केंद्र, राज्य सरकार की नीतियां जनविरोधी

आसनसोल : माकपा पोलित व्यूरो सदस्य सह पश्चिम बंगाल के राज्य सचिव सूर्यकांत मिश्रा ने कहा कि केंद्र सरकार पूरे देश में और राज्य सरकार बंगाल में गणतंत्र की हत्या कर रही है. यह संविधान नहीं मानती है. भाजपा और तृणमूल एक ही सिक्के के दो पहलू है. केंद्र में भाजपा की सरकार उखड़ गयी […]
आसनसोल : माकपा पोलित व्यूरो सदस्य सह पश्चिम बंगाल के राज्य सचिव सूर्यकांत मिश्रा ने कहा कि केंद्र सरकार पूरे देश में और राज्य सरकार बंगाल में गणतंत्र की हत्या कर रही है. यह संविधान नहीं मानती है. भाजपा और तृणमूल एक ही सिक्के के दो पहलू है. केंद्र में भाजपा की सरकार उखड़ गयी तो राज्य में तृणमूल के गिनती के दिन बच जाएंगे.
राज्य में जबतक तृणमूल रहेगी भाजपा का वर्चस्व रहेगा. ऐसी साम्प्रदायिक पार्टी को जड़ से उखाड़ फेंकना है. वामशक्ति की बढ़ोतरी से ही देश में किसान, श्रमिक, महिला, शिशु सुरक्षित रह पायेंगे. वे गुरुवार को माकपा पश्चिम बर्दवान जिला कमेटी द्वारा स्व. निरुपम सेन की याद में जिला ग्रंथागार निकट संहति मंच पर आयोजित सभा को संबोधित कर रहे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










