बांकुड़ा : बांकुड़ा जिप के मेंटर अरुप चक्रवर्ती सम्मानित, रैली
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

बांकुड़ा : बांकुड़ा जिला परिषद के पूर्व अध्यक्ष अरुप चक्रवर्ती को जिला परिषद का मेंटर बनाये जाने पर जिला परिषद ने गुरूवार को विशेष समारोह आयोजित कर उन्हें सम्मानित किया. जिला परिषद अध्यक्ष मृत्युंजय मुर्मू, बांकुड़ा नगरपालिका के वाइस चेयरमैन दिलीप अग्रवाल, जिला परिषद के कर्माध्यक्ष शिवाजी बंदोपाद्याय आदि उपस्थित थे. जिला परिषद ऑडिटोरियम में […]
विज्ञापन
बांकुड़ा : बांकुड़ा जिला परिषद के पूर्व अध्यक्ष अरुप चक्रवर्ती को जिला परिषद का मेंटर बनाये जाने पर जिला परिषद ने गुरूवार को विशेष समारोह आयोजित कर उन्हें सम्मानित किया.
जिला परिषद अध्यक्ष मृत्युंजय मुर्मू, बांकुड़ा नगरपालिका के वाइस चेयरमैन दिलीप अग्रवाल, जिला परिषद के कर्माध्यक्ष शिवाजी बंदोपाद्याय आदि उपस्थित थे. जिला परिषद ऑडिटोरियम में समारोह से पहले विशाल रैली निकाली गई.
जो कॉलेज मोड़ होकर जिलापरिषद कार्यालय परिसर में पहुंची. श्री चक्रवर्त्ती ने कहा कि पहले जिला परिषद का कोई गार्जियन नहीं थआ. गार्जियन के रूप में मेंटर पद पर उन्हें नियुक्त किया गया है. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के निर्देश पर ऐसा संभव हुआ है. जिला परिषद के अध्यक्ष के रूप में पांच वर्षो का अनुभव विकास कार्य में काम आयेगा.
नदिया, हावड़ा, पश्चिम बर्दवान जिलों की जिला परिषद में भी मेंटर पद सृजित किया गया है. को-मेंटर पद पर आशुतोष मुखोपाध्याय को मनोनीत किया गया है. अध्यक्ष श्री मुर्मू ने कहा कि अरुप दा का अनुभव जिला परिषद के उन्नयन के लिए कारगर होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










