पुस्तक मेले में फोटो प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र

आसनसोल : आसनसोल नगर निगम के सहयोग से युवा शिल्पी संसद द्वारा आयोजित आसनसोल पुस्तक मेले में मंगलवार को आसनसोल प्रेस क्लब की पहल पर पीठे पुली उत्सव मनाया गया. जिसमें सत्येन गांगुली, प्रेस क्लब के अध्यक्ष देवव्रत घोष, सचिव राजा बनर्जी, गौर शर्मा, उडान की देवलीना कुमारी, प्रियंका मुखर्जी, अनिरूध कुमार आदि शामिल हुये. […]
आसनसोल : आसनसोल नगर निगम के सहयोग से युवा शिल्पी संसद द्वारा आयोजित आसनसोल पुस्तक मेले में मंगलवार को आसनसोल प्रेस क्लब की पहल पर पीठे पुली उत्सव मनाया गया. जिसमें सत्येन गांगुली, प्रेस क्लब के अध्यक्ष देवव्रत घोष, सचिव राजा बनर्जी, गौर शर्मा, उडान की देवलीना कुमारी, प्रियंका मुखर्जी, अनिरूध कुमार आदि शामिल हुये.
श्री शर्मा ने बताया कि नौवीं बार पीठे पुली उत्सव आसनसोल पुस्तक मेले में आयोजित किया गया. पीठा बनाने में जया शर्मा, रूबी चटर्जी, पर्णव भट्टाचार्या ने सक्रिया योगदान है. पुस्तक मेले मे आसनसोल में पीने के पानी का संकट पर परिचर्चा आयोजित हुई. जिसमें जया मित्र, सुरजीत सुलेखा पुत्र, बाबूल गोप ने हिस्सा लिया. सांस्कृतिक कार्यक्रम में कल्ला हरिपद हाई स्कूल (एचएस) के स्टूडेंट्स ने गीत संगीत प्रस्तुत किये. श्रुति नाटक में अंजना दत्त, देवादृता घोष, मौमिता चक्रवर्ती ने अपनी कला का प्रदर्शन किये.
नववरूण गुहो ठाकुरता, सोमेन दास, अनिनंदो पांजा, सुब्रत घोष आदि उपस्थित थे. युवा शिल्पी संसद के पदाधिकारियो ने बताया कि मकर संक्राति तथा पीठे पुली उत्सव के कारण पुस्तक मेले में कम लोग आ पाये है. करीब करीब पांच हजार टिकटों की ब्रिकी हो सकी.
पुस्तक मेले में विशेष रूप से स्टार बुक वलड, कोलकाता बुक सेंटर, देज साहित्य कुटीर, एस्कॉन, आनंद पब्लिर्सस प्रा लि, चिल्ड्रेन बुक स्टॉल, इवोल्व, जीआरएल स्टॉल में बच्चो की भीड़ रही. इन स्टॉल पर बच्चो की स्टोरी, मैथमैटिक्स, ड्राईंग आदि की पुस्तको की मांग थी.
आसनसोल फाईन आर्ट एसोसिएशन में आर्ट शिक्षक जयंत मुखर्जी, पार्थसारथी शर्मा, चित्तरंजन कर्मकार, आदित्य भंडारी, उज्ज्वल बनर्जी, राधाकिशोर मंडल, विकास पाल, उदित बाउरी, प्रशांत कुमार माजी, श्रीकांत गोराई, वैशाली चक्रवर्ती, पिंकी शर्मा, श्रीरूप घोषाल, गुंजन सिंह, अर्पूवा नंदी मजूमदार, संपा भट्टाचार्या आदि की सौ पैंटिंगो की प्रदर्शनी लगी है. चित्रकला के विधार्थियो के लिये मुख्य आकर्षण
का केन्द्र बना है.
कटुता लेकर लौट रहे हिंदी पुस्तक प्रेमी मेले से
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




