आसनसोल: ममता का लगाया पौधा बना बरगद का पेड़, कार्यालयों में फहराये गये पार्टी झंडे, संगठन मजबूती का संकल्प

Updated at : 02 Jan 2019 1:41 AM (IST)
विज्ञापन
आसनसोल: ममता का लगाया पौधा बना बरगद का पेड़, कार्यालयों में फहराये गये पार्टी झंडे, संगठन मजबूती का संकल्प

आसनसोल / बर्नपुर : तृणमूल कांग्रेस के स्थापना दिवस पर मंगलवार को आसनसोल बाजार स्थित जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष वी शिवदासन उर्फ दासू ने झंडोत्तोलन किया. जिला महासचिव प्रबोध राय, पार्षद श्रवण साव, पार्षद बबीता दास, अबू कुरनैन सादाब आदि उपस्थित थे. बीएनआर स्थित तृणमूल भवन में पार्टी स्थापना दिवस पर झंडोत्तोलन हुआ. आसनसोल नार्त […]

विज्ञापन
आसनसोल / बर्नपुर : तृणमूल कांग्रेस के स्थापना दिवस पर मंगलवार को आसनसोल बाजार स्थित जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष वी शिवदासन उर्फ दासू ने झंडोत्तोलन किया. जिला महासचिव प्रबोध राय, पार्षद श्रवण साव, पार्षद बबीता दास, अबू कुरनैन सादाब आदि उपस्थित थे.
बीएनआर स्थित तृणमूल भवन में पार्टी स्थापना दिवस पर झंडोत्तोलन हुआ. आसनसोल नार्त ब्लॉक वन अध्यक्ष पार्षद गुरूदास चटर्जी, पार्षद स्वपन बनर्जी, टीएमवाईसी ब्लॉक अध्यक्ष भानू बोस, पार्षद वशीमूल हक, संपा बोस, गौतम तिवारी आदि उपस्थित थे.
बर्नपुर स्टेशन रोड स्थित तृणमूल कार्यालय में स्थापना दिवस पर झंडा फहराया गया. एडीडीए चेयरमैन तापस बनर्जी, टीएमवाईसी ब्लॉक अध्यक्ष अमित सेन, पार्षद सोना गुप्ता, पार्षद विनोद यादव आदि उपस्थित थे.
आसनसोल साउथ ब्लॉक टाउन के बाटा मोड स्थित तृणमूल कार्यालय में कार्यकारी अध्यक्ष उत्पल सेन ने झंडोत्तोलन किया. सुब्रत हाजरा, मदन हाजरा, राजकुमार सिंह आदि उपस्थित थे. अपर रोड स्थित तृणमूल कार्यालय में स्थापना दिवस पर आसनसोल साउथ ब्लॉक टाउन तृणमूल कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष पूर्णनेन्दु चौधरी ने झंडा फहराया. पार्षद श्रवण साव, पार्षद विनोद यादव उपस्थित थे.
श्री दासू ने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक जनवरी, 1990 को तृणमूल संगठन का पौधा लगाया था. वह बढ़कर विशाल पेड़ के रूप में फैल गया है. इसको संगठन को मिलजुल कर मजबूत करने का कार्य करना है.
अपर रोड स्थित महिला कार्यालय से तृणमूल की स्थापना दिवस पर रैली निकाली गयी. जो बारी मैदान होकर, बस स्टैड, अपर रोड महिला कार्यालय के पास आकर समाप्त हो गयी.
आसनसोल नगर निगम के नव वर्ष का कैलेंडर वार्ड संख्या 77 के पार्षद श्रवण साव ने नरसिंह बांध के लोगो के बीच वितरित किया. इस दौरान सियाराम, शनि साव आदि उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola