बांकुड़ा : मंदिरों में पूजा कर लोगों ने किया नये साल का स्‍वागत, पिकनिक के साथ साथ की जमकर मस्‍ती

Updated:
विज्ञापन

बांकुड़ा : नये साल की आगवानी में मंगलवार को बांकुड़ा के विभिन्न मंदिरो में पूजा अर्चना के लिए भक्तो की भीड़ उमड़ी. भैरव स्थान मंदिर, महामाया मंदिर, सतीघाट स्थित हनुमान मंदिर, छिन्नमस्ता मंदिर, एकतेश्वर शिव मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ रही. जिले के प्रत्येक पर्यटन स्थलों में सैलानियों का जमघट रहा. मुकुटमणिपुर बांध, सुसुनिया पहाड़, […]

विज्ञापन
बांकुड़ा : नये साल की आगवानी में मंगलवार को बांकुड़ा के विभिन्न मंदिरो में पूजा अर्चना के लिए भक्तो की भीड़ उमड़ी. भैरव स्थान मंदिर, महामाया मंदिर, सतीघाट स्थित हनुमान मंदिर, छिन्नमस्ता मंदिर, एकतेश्वर शिव मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ रही.
जिले के प्रत्येक पर्यटन स्थलों में सैलानियों का जमघट रहा. मुकुटमणिपुर बांध, सुसुनिया पहाड़, बिष्णुपुर, सालतोड़ा का बिहारीनाथ पहाड़, जंगलमहल इलाके के सुतान, तालडांगरा इत्यादि स्थलों पर सैलानियों की भीड़ रही.
बांकुड़ा शहर की विभिन्न दुकानों में डायरी की जम कर खरीददारी की गई. सरकारी एवं गैर सरकारी दोनों ही स्तर पर डायरी की खरीद की गई. बांकुड़ा कॉलेज रोड डायरी विक्रेता एसके नंदी ने कहा कि डायरी का प्रचलन जारी है. डिमांड में कमी आई है. विभिन्न विभागों के स्तर से खरीदारी हो रही है. कोई पर्सनल व्यवहार हेतु तो कोई उपहार के लिए डायरी खरीद रहा है. 35 रुपये से लेकर बारह सौ रुपये तक की डायरी मौजूद है.
पूरी रात जश्न चला पुरूलिया जिले में
आद्रा : पूरे पुरूलिया जिले में धूमधाम से नये वर्ष 2019 का स्वागत किया गया। सोमवार की देर रात जिला के विभिन्न क्लबों, होटलों तथा संस्थानों में जश्न चला. लोगों ने नये वर्ष पर जम कर आतिशबाजी की तथा एक-दूसरे को बधाई दी. केक काटे गये. कई स्थानों पर ऑर्केस्ट्रा आयोजित हुआ. सुबह होते ही जिले के विभिन्न पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों का भीड़ उमड़ने लगी.
जयचंडी पहाड़, गढ़ पंचकोट, अयोध्या पहाड़, मुर्गुमा डैम, फुटियारी डैम, साहिबबांध कसाई नदी, दामोदर नदी के किनारे हजारों की संख्या में लोग पिकनिक करने जुटे. प्रशासन की पहल पर थर्मोंकोल तथआ प्लास्टिक का उपयोग नहीं हुआ. पत्ता के पत्तल का व्यवहार किया गया. डीजे पर पूर्ण रोक लगी रही.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola