बांकुड़ा : सुरक्षा के लिए हथियार उठाये भाजपाकर्मी

Updated:
विज्ञापन

बांकुड़ा : भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष लाकेट चटर्जी ने कहा कि भाजपा कर्मियों को पुलिस पर भरोसा ना करके अपने परिवार की रक्षा के लिए अस्त्र उठाना चाहिए, क्योंकि राज्य पुलिस शासक दल की कठपुतली होकर कार्य कर रही है. वे शुक्रवार को जिला मुख्यालय में पार्टी की गणतंत्र बचाओ यात्रा को संबोधित […]

विज्ञापन
बांकुड़ा : भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष लाकेट चटर्जी ने कहा कि भाजपा कर्मियों को पुलिस पर भरोसा ना करके अपने परिवार की रक्षा के लिए अस्त्र उठाना चाहिए, क्योंकि राज्य पुलिस शासक दल की कठपुतली होकर कार्य कर रही है.
वे शुक्रवार को जिला मुख्यालय में पार्टी की गणतंत्र बचाओ यात्रा को संबोधित कर रही थी. पार्टी कर्मियों ने जिलाशासक कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया तथा छह सदस्यीय शिष्टमंडल ने मांगों का ज्ञापन सौंपा. इसके पहले हिंदू हाई स्कूल मैदान से सुश्री चटर्जी के नेतृत्व में रैली निकाली गई.
प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ सुभाष सरकार, प्रदेश नेता विष्वप्रिय मजूमदार,, जिला अध्यक्ष विवेकानंद पात्र, जिला महासचिव सौगत पात्र, अजय घटक, पार्थ सारथी कुण्डू, जिला नेत्री मोनिका दत्ता, भाजयुमो जिला अध्यक्ष देवाशीष दत्ता आदि शामिल थे. रैली लाल बाजार, इंदारागोड़ा, रानीगंज मोड़, चौक बाजार, मचानतला होती हुई जिलाशासक कार्यालय पहुंची.
सुश्री चटर्जी ने कहा कि केंद्र से मिली राशि से राज्य सरकार अपनी योजना चला रही है. वर्ष 2018 में भले ही रथयात्रा नहीं निकली, किन्तु वर्ष 2019 में अलग अंदाज में यह निकलेगी. पंचायत चुनाव में गुंडाराज से चुनाव को अंजाम दिया गया.
लेकिन संसदीय चुनाव में ऐसा नहीं होगा. केंद्रीय बल की मोजूदगी में चुनाव कराये जायेंगे. तब देखेंगे कि किसमे कितना दम है. जिला अध्यक्ष श्री पात्र ने बताया कि शांतिपूर्ण रूप से जिलाशासक को ज्ञापन सौंपा गया.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola