आसनसोल : पुरूषों में अर्जुन, महिलाओं में पूजा बनी मैराथन विजेता
Updated at : 26 Dec 2018 6:57 AM (IST)
विज्ञापन

आसनसोल : न्यू घूसिक कोलियरी की इंदिरा कॉलोनी निवासी व सीआरपीएफ के जवान शहीद संजीत कुमार के स्मरण में कोलफिल्ड उत्सव कमेटी ने मंगलवार को बीएनआर स्थित रविंद्र भवन से मैराथन दौड़ आयोजित किया. मेयर जितेन्द्र तिवारी ने उनके फोटो पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजली दी. मेयर परिषद सदस्य (सेनिटेशन) लखन ठाकुर, पार्षद वशीमुल हक, पार्षद […]
विज्ञापन
आसनसोल : न्यू घूसिक कोलियरी की इंदिरा कॉलोनी निवासी व सीआरपीएफ के जवान शहीद संजीत कुमार के स्मरण में कोलफिल्ड उत्सव कमेटी ने मंगलवार को बीएनआर स्थित रविंद्र भवन से मैराथन दौड़ आयोजित किया. मेयर जितेन्द्र तिवारी ने उनके फोटो पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजली दी.
मेयर परिषद सदस्य (सेनिटेशन) लखन ठाकुर, पार्षद वशीमुल हक, पार्षद भरत दास आदि मौजूद थे.मेयर श्री तिवारी ने कहा कि देश की रक्षा में प्राणों को न्योछावर करने वाले सीआरपीएफ जवान शहीद संजीत कुमार सदैव शिल्पांचलवासियों के मन में रहेंगे.
बीएनआर से डामरा हाटतला फुटबॉल मैदान कोलफिल्ड उत्सव कमेटी आयोजन स्थल तक आयोजित 10 किलोमिटर के रोड रेस में आसनसोल, रानीगंज, कालीपहाडी, बर्नपुर, अपकार गार्डेन, इसमाईल, डामरा, डीपोपाड़ा से हजारों युवक- युवती शामिल हुए. मेयर श्री तिवारी ने झंडा दिखाकर रवाना किया.
बीएनआर से रोड रेस में शामिल हुए प्रतिभागी हट्टन रोड, नगर निगम मोड, उषाग्राम होते हुए डामरा हाटतला फुटबॉल मैदान कोलफिल्ड उत्सव आयोजन स्थल पहुंचे और रेस समाप्त हुआ.
रोड रेस में पुरूषों में प्रथम जमशेदपुर के अर्जुन टुडू, द्वितीय कोलकाता के शुभंकर घोष, तृतीय राहुल कुमार राजभर एवं महिलाओं में टालिगंज के पूजा मंडल प्रथम, कंचरापाडा की रूबीना खातून द्वितीय, जमशेदपुर की पूजा कुमारी तृतीय स्थान पर रहीं. छहों प्रतिभागियों को उत्सव कमेटी ने पुरस्कृत किया गया. उत्सव कमेटी के संयुक्त सचिव अनुप भट्टाचार्या, उपाध्यक्ष सुकुल हेंब्रम, आयोजक सचिव संजय सिंह आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




