रानीगंज : रानीगंज में मंगलपुर-वल्लभपुर बाईपास सड़क निर्माण की मांग, 24 को माकपा का होगा प्रदर्शन
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
रानीगंज : स्थानीय विधायक रुनु दत्ता ने बुधवार को कहा कि शहर को वाहनों के जाम से मुक्त करने के लिए वर्ष 2014- 15 में तत्कालीन अड्डा चेयरमैन वंशगोपाल चौधरी ने मंगलपुर से कुमार बाजार, बल्लभपुर रेल लाइन के पास साहिबगंज से बांकुड़ा के जोड़नेवाली सड़क को लेकर बाईपास सड़क निर्माण के प्रस्ताव को मंजूरी […]
विज्ञापन
रानीगंज : स्थानीय विधायक रुनु दत्ता ने बुधवार को कहा कि शहर को वाहनों के जाम से मुक्त करने के लिए वर्ष 2014- 15 में तत्कालीन अड्डा चेयरमैन वंशगोपाल चौधरी ने मंगलपुर से कुमार बाजार, बल्लभपुर रेल लाइन के पास साहिबगंज से बांकुड़ा के जोड़नेवाली सड़क को लेकर बाईपास सड़क निर्माण के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी. लेकिन इस योजना को ठंड़े बस्ते में डाल दिया गया है.
यदि इस योजना को लागू नहीं किया गया तो माकपा तथा इसके जन संगठन आम जनता की मदद से आंदोलन करेंगे. वे गिरिजापाड़ा स्थित यूनियन कार्यालय में मीडियाकर्मियों को संबोधित कर रहे थे. पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष अनूप मित्रा, पार्षद नारायण बाउरी, पूर्व पार्षद कृष्णा दासगुप्ता आदि उपस्थित थे.
विधायक श्री दत्ता ने कहा कि अड्डा के तत्कालिक सीइओ स्मारक महापात्रा ने प्रस्तावित सड़क के स्थल का परिदर्शन किया था. लेकिन बाइपास सड़क का निर्माण अभी तक नहीं हुआ. इधर शहर में ट्रैफिक जाम की स्थिति यह है कि पंजाबी मोड़ से बोरो कार्यालय तक आने में एक घंटा से अधिक समय लगता है.
उन्होंने कहा कि एनएसबी रोड के दोनों तरफ चौड़ीकरण तो ठीक है, लेकिन किनारे ढलाई करके जो ढ़लाई रोड गार्ड बीट दिया जा रहा है, उससे दुर्घटना बढ़ने की आशंका है. इनके होने से वाहन जाम की स्थिति में वाहनों का निकलना और दुरूह होगा. उन्होंने कहा कि जाम से निजात के लिए गिरजापाड़ा से रानीसर तक वैकल्पिक सड़क का निर्माण किया गया था. लेकिन मरम्मत के कारण वह भी बदहाल है.
उन्होंने कहा कि मंगलपुर से कुमारबाजार को जोड़ते हुए बल्लभपुर तक प्रस्तावित बाइपास सड़क निर्माण के लिए आगामी 24 दिसंबर को माकपा आसनसोल महकमाशासक के समक्ष प्रदर्शन करेगी. सकारात्मक पहल न होने पर लगातार आंदोलन किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन