रानीगंज : मेरिट के आधार पर नहीं मिल रहा ऑनर्स

रानीगंज : त्रिवेणी देवी भालोटिया कॉलेज के छात्रों ने बुधवार को विभिन्न मांगों को लेकर कॉलेज प्राचार्य कार्यालय के समक्ष विरोध प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारी छात्र तितास बनर्जी, इंद्रनील कुमार, मुख्तार अशरफ, बप्पा कुमार ने बताया कि छात्रों को मेरिट के हिसाब से पासकोर्स से ऑनर्स नहीं दिया जा रहा है. शिक्षक नियमित कक्षाएं नहीं करते […]
रानीगंज : त्रिवेणी देवी भालोटिया कॉलेज के छात्रों ने बुधवार को विभिन्न मांगों को लेकर कॉलेज प्राचार्य कार्यालय के समक्ष विरोध प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारी छात्र तितास बनर्जी, इंद्रनील कुमार, मुख्तार अशरफ, बप्पा कुमार ने बताया कि छात्रों को मेरिट के हिसाब से पासकोर्स से ऑनर्स नहीं दिया जा रहा है. शिक्षक नियमित कक्षाएं नहीं करते हैं.
कक्षा के समय वे ट्यूशन पढ़ाने में व्यस्त रहते हैं. उन्होंने कहा कि मेयर जितेंद्र तिवारी के प्रयास से लाइब्रेरी के विकास के लिये अनुदान मिला है. लेकिन लाइब्रेरी में जिन पुस्तकों की आवश्यकता है, वे नहीं मिल रही हैं. छात्रों को बाहर से खरीद कर किताबें पढ़नी पढ़ रही हैं. छात्रों ने आरोप लगाया कि प्राचार्य के पास जब वे विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन देने पहुंचे तो वे हमलोगों से बात करने के बजाय बाहर चले गये.
छात्रों ने बताया कि मांगें यदि पूरी नहीं की जायेगी, तो शीघ्र ही पुनः प्रदर्शन किया जायेगा. दूसरी ओर, कॉलेज के प्राचार्य डॉ आशीष दे ने बताया कि जिला क्रीड़ा प्रतियोगिता होने के कारण वह बाहर चले गये थे. छात्रों की समस्याओं के समाधान के लिये उन लोगों को पूर्व में आश्वासन दे दिया गया है एवं पास कोर्स से ऑनर्स दिये जाने के लिये विभागीय कार्रवाई की जा रही है. उन्होंने अन्य आरोपों को निराधार बताया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




