आद्रा : टाटा छपरा एक्सप्रेस में रो रहे थे दो बच्चे, आरपीएफ ने बच्चों को भेज दिया चाइल्ड लाइन
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

आद्रा : टाटा छपरा एक्सप्रेस में सफर कर रहे नाबालिग स्कूली छात्रों को पुरुलिया आरपीएफ ने सही सलामत ट्रेन से उतारकर उन्हें चाइल्ड लाइन को सौंप दिया. पुरुलिया आरपीएफ पोस्ट प्रभारी संजय कुमार हाजरा ने बताया शनिवार देर रात 18181 टाटा-छपरा एक्सप्रेस पुरुलिया पहुंचने वाली थी. ड्यूटी पर तैनात टीटी एमके दास ने ट्रेन में […]
विज्ञापन
आद्रा : टाटा छपरा एक्सप्रेस में सफर कर रहे नाबालिग स्कूली छात्रों को पुरुलिया आरपीएफ ने सही सलामत ट्रेन से उतारकर उन्हें चाइल्ड लाइन को सौंप दिया. पुरुलिया आरपीएफ पोस्ट प्रभारी संजय कुमार हाजरा ने बताया शनिवार देर रात 18181 टाटा-छपरा एक्सप्रेस पुरुलिया पहुंचने वाली थी.
ड्यूटी पर तैनात टीटी एमके दास ने ट्रेन में गश्ती लगा रहे आरपीएफ के एसआई पीएन शुक्ला को बताया कि एस फाइव बोगी में दो बच्चे रो रहे हैं. एसआई वहां पहुंचे और दोनों से पूछताछ की लेकिन वे कुछ भी बताने में असमर्थ थे. आरपीएफ अधिकारी ट्रेन के पुरुलिया स्टेशन पहुंचने पर उन्हें ट्रेन से उतारकर पुरुलिया आरपीएफ पोस्ट लेकर पहुंचे.
उनके घर की जानकारी प्राप्त करने की कोशिश की गई लेकिन बच्चे केवल अपना नाम ही बता पाये. एक का नाम सनी कंसारी(12) तथा दूसरे का शोम कंसारी(10) है. दोनों ने बताया कि गलती से वे लोग ट्रेन में चढ़ गये थे.
परिजनों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिलने पर रविवार सुबह आरपीएफ ने कानूनी कार्रवाई के बाद दोनों को पुरुलिया चाइल्ड लाइन के हवाले कर दिया. आरपीएफ का कहना है कि परिवार, परिजनों की जानकारी प्राप्त करने के लिये लोग पूरी कोशिश कर रहे हैं ताकि इन्हें सही सलामत उनके परिजनों को सौंप दिया जाये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










