छात्रा की हत्या के आरोप में छात्र गिरफ्तार
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

हल्दिया : पूर्व मेदिनीपुर जिला के पांसकुड़ा में कक्षा 12 की छात्रा की हत्या के आरोप में पुलिस ने एक छात्र को गिरफ्तार किया है. आरोपी का नाम समीर साहू बताया गया है. वह पांसकुड़ा बनमाली कॉलेज में स्नातक तृतीय वर्ष का छात्र है. गत बुधवार की रात मृतका के परिजनों ने आरोपी के खिलाफ […]
विज्ञापन
हल्दिया : पूर्व मेदिनीपुर जिला के पांसकुड़ा में कक्षा 12 की छात्रा की हत्या के आरोप में पुलिस ने एक छात्र को गिरफ्तार किया है. आरोपी का नाम समीर साहू बताया गया है. वह पांसकुड़ा बनमाली कॉलेज में स्नातक तृतीय वर्ष का छात्र है.
गत बुधवार की रात मृतका के परिजनों ने आरोपी के खिलाफ स्थानीय थाने में लिखित रूप से शिकायत कर हत्या का आरोप लगाया. शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.
सूत्रों के अनुसार, आरोपी ने आरोपों को निराधार बताया है. कथित तौर पर उसका कहना है कि वह प्रेरणा को रुकने को कहा था, जब वह नहीं रुकी तो उसने पीछे से उसकी साइकिल पकड़ने की कोशिश की. इस क्रम में प्रेरणा सड़क पर गिर पड़ी और उसकी मौत हो गयी. गुरुवार को आरोपी को तमलुक अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में रखे जाने का निर्देश दिया गया.
पांसकुड़ा थाना के प्रभारी अजीत कुमार झा ने कहा है कि मामले की जांच के तहत आरोपी को पुलिस हिरासत में भेजे जाने के ल��ये पुलिस अदालत में आवेदन कर सकती है. इधर, आरोपी को कड़ी सजा दिये जाने की मांग पर एआइडीएसओ और एआइएमएसएस की ओर से इलाके में रैली निकाली गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










