ePaper

चिकित्सक की पिटाई की रोगी के परिजनों ने

Updated at : 25 Nov 2018 6:31 AM (IST)
विज्ञापन
चिकित्सक की पिटाई की रोगी के परिजनों ने

महिला के साथ दुर्व्यवहार करने का लगा था आरोप उनके खिलाफ बीच-बचाव के बाद मामला नियंत्रित, अभिजीत घटक ने की मध्यस्थता आसनसोल : आसनसोल के एक निजी अस्पताल में आर्थोपेडिक चिकित्सक द्वारा महिला के साथ र्दुव्यवहार के आरोप में शनिवार को एसबी गोराई रोड के हिल व्यू साउथ स्थित राय मेडिकल हॉल में उसके परिजनो […]

विज्ञापन
  • महिला के साथ दुर्व्यवहार करने का लगा था आरोप उनके खिलाफ
  • बीच-बचाव के बाद मामला नियंत्रित, अभिजीत घटक ने की मध्यस्थता
आसनसोल : आसनसोल के एक निजी अस्पताल में आर्थोपेडिक चिकित्सक द्वारा महिला के साथ र्दुव्यवहार के आरोप में शनिवार को एसबी गोराई रोड के हिल व्यू साउथ स्थित राय मेडिकल हॉल में उसके परिजनो ने चिकित्सक की जमकर पिटायी की. सनद रहे कि पीडित महिला ने चिकित्सक पर आरोप लगाते हुये बताया कि शुक्रवार को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में उक्त चिकित्सक के पास गयी.
चिकित्सक ने इलाज के दौरान उनके साथ दुर्वव्यवहार किया. इस घटना की जानकारी महिला ने अपने पति को दी. उसके पति ने शुक्रवार की रात से चिकित्सक की तलाश शुरू कर दी. शनिवार की सुबह में कुछ सहयोगियो की सूचना के आधार पर वह राज मेडिकल हॉल पहुंचा. उसने चिकित्सक से इस मामले पूछताछ की. चिकित्सक ने इस प्रकार के किसी भी घटना से इंकार कर दिया.
जिससे दोनो पक्षो के बीच विवाद बढ गया. विवाद गहराते गहराते मारपीट में तब्दील हो गया. जिसमें चिकित्सक के सिर पर चोट लग गयी. मेडिकल हॉल के मालिक ने बीच-बचाव के लिए स्थानीय लोगो से मदद मांगी. मौके पर तृणमूल नेता किंग चौधरी ने पहुंचकर मामले में हस्तक्षेप कर दोनो पक्षो को मेडिकल दुकान से बाहर निकाल दिया.
इस घटना की सूचना पाकर पीपी थाना प्रभारी अमित हलदार मौके पर पहुंचे. उन्होने दोनो पक्षो को समझा बुझाकर भेज दिया. घटना की सूचना एमएमआईसी (क्रीडा व संस्कृति) अभिजीत घटक को दी गयी. श्री घटक ने उसके परिजनो को शाम में चेलीडंगाल पार्टी कार्यालय में आकर बातचीत करने का निर्देश देकर भेज दिया.
बाराबनी में सड़क दुर्घटना में युवक की मौत
आसनसोल. आसनसोल साउथ थाना अंतर्गत उषाग्राम निवासी दिवेन्दु पाल (26) बाराबनी इलाके में डंपर की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गये. पुलिस ने आसनसोल जिला अस्पताल में दाखिल कराया. जहां चिकित्सको ने इलाज के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola