आसनसोल के अभिनव ने शूटिंग में जीते दो स्वर्ण

Updated:
विज्ञापन

62वीं नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में मेहुली घोष के साथ श्रेष्ठ प्रदर्शन दस मीटर एयर राइफल जूनियर, यूथ के मिक्सड पेयर इवेंट में रहे सफल वेस्ट बंगाल राइफल एसोसिएशन के अध्यक्ष वीके ढल्ल ने दी उन्हें बधाई आसनसोल : स्थानीय प्रतिष्ठित अंग्रेजी माध्यम स्कूल संत विंसेंट स्कूल के 10 वर्षीय छात्र अभिनव साव ने तिरूवनंतपुर (केरल) […]

विज्ञापन
  • 62वीं नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में मेहुली घोष के साथ श्रेष्ठ प्रदर्शन
  • दस मीटर एयर राइफल जूनियर, यूथ के मिक्सड पेयर इवेंट में रहे सफल
  • वेस्ट बंगाल राइफल एसोसिएशन के अध्यक्ष वीके ढल्ल ने दी उन्हें बधाई
आसनसोल : स्थानीय प्रतिष्ठित अंग्रेजी माध्यम स्कूल संत विंसेंट स्कूल के 10 वर्षीय छात्र अभिनव साव ने तिरूवनंतपुर (केरल) में आयोजित 62वीं नेशनल शूटिंग चैंपियनशीप में दो स्वर्ण जीत कर सफलता का परचम लहराया है.
वह आसनसोल राइफल्स क्लब का जूनियर मेंबर भी है. वेस्ट बंगाल राइफल एसोसिएशन के अध्यक्ष वीके ढल्ल ने उसकी सफलता पर बधाई देते हुए कहा है कि अभिनव तथा मेहुली घोष ने शानदार प्रदर्शन कर राज्य को गर्वान्वित किया है.
श्री ढल्ल ने कहा कि तिरूवनंतपुरम में चल रही नेशनल चैंपियनशीप के दस मीटर एयर राइफल जूनियर तथा दस मीटर एयर राइफल यूथ (मिक्सड पेयर इवेंट) में अभिनव तथा मेहुली ने शानदार प्रदर्शन कर गोल्ड पर कब्जा किया.
उन्होंने कहा कि जूनियर सेक्शन में अभिनव तथा मेहुली की जोड़ी ने 498.2 अंक हासिल कर पश्चिम बंगाल का प्रतिनिधित्व करते हुए गोल्ड जीता. इस इवेंट में तमिलनाडू की टीम सी कवि रक्षणा व ऋतिक रमेश ने 493.7 अंक हासिल किया. यह टीम उपविजेता बनी.
उन्होंने कहा कि दस मीटर एयर राइफल यूथ सेक्शन में अभिनव व मेहुली की जोड़ी ने 498.8 अंक हासिल कर गोल्ड जीता. उन्होंने मध्य प्रदेश की जोड़ी ऐश्वर्या प्रताप सिंह व तोमर याना राठौर की जोड़ी को हराया.
ऐश्वर्या व तोमर की जोड़ी ने 497.3 अंक हासिल किया. श्री ढल्ल ने कहा कि राज्य के दोनों शूटर काफी प्रतिभावान है तथा आनेवाला कल उनका है. उन्होंने कहा कि शीघ्र ही दोनों को सम्मानित किया जायेगा.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola