कालीपूजा, दिवाली के लिए खूब हुई खरीदारी

Updated:
विज्ञापन

आसनसोल : कालीपूजा को लेकर मंगलवार को आसनसोल सहित पूरे शिल्पांचल के बाजारों में सुबह से ही खरीदारी को लेकर ग्राहकों की भारी भीड़ रही. आसनसोल के बस्तीन बाजार, मुंशी बाजार, गांजा गली, जीटी रोड, काली पूजा व दिपावली को लेकर सजावट के सामानों, पटाखों, रंग-बिरंगे लाईटों, आकर्षक झालरों से आसनसोल के बाजार सजे रहे. […]

विज्ञापन
आसनसोल : कालीपूजा को लेकर मंगलवार को आसनसोल सहित पूरे शिल्पांचल के बाजारों में सुबह से ही खरीदारी को लेकर ग्राहकों की भारी भीड़ रही. आसनसोल के बस्तीन बाजार, मुंशी बाजार, गांजा गली, जीटी रोड, काली पूजा व दिपावली को लेकर सजावट के सामानों, पटाखों, रंग-बिरंगे लाईटों, आकर्षक झालरों से आसनसोल के बाजार सजे रहे.
इलेक्ट्रिक की दुकानों में कई प्रकार की रंग-बिरंगी लाइट, रंगीन लडियां, टूनी लाइट, एलईडी लाईट, मल्टी लाईटस, लेजर लाईट्स, थ्री डी की भरमार थी. दीपावली को लेकर रंग-बिरंगी लाइटों के साथ ही रंग-बिरंगी एलईडी लाईट से सजी लक्ष्मी-गणेश प्रतिमा, इलेक्ट्रिक दिया, इलेक्ट्रिक लैंप, गोल्ड एलईडी बल्ब, एलइडी लाईट से सजे प्लास्टिक कलश, दीवार लैंप, इलेक्ट्रिक दीया, टेराकोटा लैंप, हैंगिंग इलेक्ट्रिक लालटेन की बिक्री खूब हुई. घरों के प्रवेश द्वार पर सजाये जाने वाले तोरन की भारी मांग रही.
बाजार में रंग-बिरंगे प्लास्टिक, कागज, सूते के कई प्रकार के तोरन उपलब्ध थे. प्लास्टिक के तोरन में फूल, गणेश-लक्ष्मी, हिंदी और अंग्रेजी में शुभ दीपावली लिखे गये संदेशों के तोरणों की अधिक मांग रही.
मिट्टी के दीयों के साथ रंग-बिरंगे दीयों की भी खूब बिक्री हुई. हुगली से गंगा की मिट्टी से तैयार किये गये रंगीन दीये भी ग्राहकों के बीच लोकप्रिय रहे और बड़ी संख्या में ग्राहकों ने दीयों की खरीदारी की. मिट्टी के रंग-बिरंगे खिलौने, पांच दीयों की मूर्ति की भी खुब बिक्री हुई. सोला से बनाये गये घरकुंडों की भी बच्चों ने जमकर खरीदारी की.
घरकुंडा विक्रेता ने कहा कि दीपावली पर पारंपरिक मिट्टी के बनाये जाने वाले घरकुंडों के स्थान पर अब हल्के सोला से निर्मित रंगीन घरकुंडों का चलन बढ़ता जा रहा है. सौ से तीन सौ रूपयों के बीच आकर्षक घरकुंडे बच्चों के बीच खासे लोकप्रिय रहे.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola