वेतन समझौता लागू नहीं होने से श्रमिकों का हो रहा नुकसान, विभिन्न मांगों को लेकर दुर्गापुर इस्पात कर्मचारी संघ का प्रदर्शन

Updated:
विज्ञापन

दुर्गापुर : चार सूत्री मांगों को लेकर मंगलवार को भारतीय मजदूर संघ संबद्ध दुर्गापुर इस्पात कर्मचारी संघ ने विभिन्न मांगों को लेकर डीएसपी ईडी (पीएंडए) कार्यालय के समक्ष विरोध प्रर्दशन कर ज्ञापन सौंपा. मौके पर यूनियन के दर्जनों सदस्य मौजूद थे. संगठन के महासचिव अरूप राय ने कहा कि सेल प्रबंधन के एनजेसीएस के तहत […]

विज्ञापन
दुर्गापुर : चार सूत्री मांगों को लेकर मंगलवार को भारतीय मजदूर संघ संबद्ध दुर्गापुर इस्पात कर्मचारी संघ ने विभिन्न मांगों को लेकर डीएसपी ईडी (पीएंडए) कार्यालय के समक्ष विरोध प्रर्दशन कर ज्ञापन सौंपा. मौके पर यूनियन के दर्जनों सदस्य मौजूद थे. संगठन के महासचिव अरूप राय ने कहा कि सेल प्रबंधन के एनजेसीएस के तहत समझौता बैठक न होने से प्लांट का उत्पादन सहित मजदूरों की सुविधा पर असर पड़ रहा है.
जनवरी 2017 से वेतन समझौता लागू होना था लेकिन अब तक लागू नही हुआ. इस कारण प्लांट में काम करने वाले श्रमिकों का काफी नुकसान हो रहा है. प्लांट में सुरक्षा की कोई गारंटी नहीं है. सुरक्षा को लेकर कोई बैठक नही की जा रही है. इस कारण आये दिन प्लांट में दुर्घटना हो रही है. उन्होंने कहा कि जो श्रमिक सेवानिवृत हो गये हैं, उनकी बकाया पेंशन का भुगतान नहीं किया जा रहा है.
ठेका मजदूरों को केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार वेतन मिलना चाहिये लेकिन वे इससे वंचित हैं. डिप्लोमा होल्डर अभियंता को पद के अनुसार काम देना चाहिये. इस दौरान संगठन के समीर सिंह राय, धर्माचंद्र मिश्र, मानस चेल, ऋषिकेश सिंह आदि मौजूद थे.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola