जीएसटी रिटर्न में बरतें पूरी पारदर्शिता
Updated at : 12 Oct 2018 3:19 AM (IST)
विज्ञापन

आसनसोल : जीएसटी रिटर्न फाइल करने एवं ई-वे बिल के बारे में व्यवसायियों को जागरूक करने के लिए सेल्स टैक्स कार्यालय में आसनसोल चेंबर ऑफ कॉमर्स एवं सेल्स टैक्स अधिकारियों की बैठक गुरुवार को हुई. विशेष आयुक्त (जीएसटी) सुरेंद्र कुमार मीणा, संयुक्त आयुक्त सौमित्र गिरि, उपायुक्त शंख गुहा, आसनसोल चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष नरेश […]
विज्ञापन
आसनसोल : जीएसटी रिटर्न फाइल करने एवं ई-वे बिल के बारे में व्यवसायियों को जागरूक करने के लिए सेल्स टैक्स कार्यालय में आसनसोल चेंबर ऑफ कॉमर्स एवं सेल्स टैक्स अधिकारियों की बैठक गुरुवार को हुई. विशेष आयुक्त (जीएसटी) सुरेंद्र कुमार मीणा, संयुक्त आयुक्त सौमित्र गिरि, उपायुक्त शंख गुहा, आसनसोल चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष नरेश अग्रवाल, उपाध्यक्ष श्रवण अग्रवाल, संयुक्त सचिव मुकेश तोदी, कोषाध्यक्ष राजू अग्रवाल, शोभन नारायण बासू, सुरेश अग्रवाल आदि उपस्थित थे.
बैठक में व्यवसायियों से जीएसटी रिटर्न का सही ब्यौरा देने, ई-वे बिल को लेकर व्यवसायियों को हो रही परेशानियों पर विचार विमर्श किया गया. विशेष आयुक्त श्री मीणा ने व्यवसायियों से जीएसटी का सही ब्यौरा दर्ज करने का आग्रह किया. उन्होंने कहा कि कुछ व्यवसायी विक्रय का सही ब्यौरा छिपा रहे हैं, कुछ व्यवसायी शून्य विक्रय का ब्यौरा दे रहे हैँ. उन्होंने अपने स्तर से जीएसटी को लेकर व्यवसायियों को होनेवाली समस्याओं को लेकर हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया.
उन्होंने कहा कि जिन व्यवसायियों को जीएसटी को लेकर अभी भी स्थिति सप्ष्ट नहीं है या कुछ और प्रशिक्षण की अनिवार्यता हो तो इस संबंध में जीएसटी को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर सकते हैं. ई-वे बिल को लेकर कागजों के अभाव में पकड़ी जा रही सामग्रियों से व्यवसायियों को हो रही परेशानियों का उचित निर्णय निकाले जाने की बात कही गयी.
चेंबर प्रतिनिधियों ने कहा कि ई-वे बिल को लेकर जानकारी नहीं होने के कारण सामान से भरे वाहन पकड़े जा रहे हैं. व्यवसायियों को ई-वे बिल के साथ संलग्न किये जाने वाले बिल की कॉपी, सामानों के गंतव्य की स्थिति कागजातों में दर्शाये न जाने से वाहनों की धरपकड़ कर जुर्माना लगाया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




