मां दुर्गा को धरती पर बुलाने के लिये ‘जागो मां तुमि जागो’ का आह्वान, परंपरागत तरीके से मनाया गया मां दुर्गा के आगमन का सूचक माना जाने वाला पर्व महालया
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
दुर्गापुर : दुर्गापूजा के पहले महिषासुरमर्दिनी, जगत जननी मां दुर्गा के आगमन का सूचक माने जाने वाला पर्व महालया सोमवार को दुर्गापुर सहित पूरे जिले में परंपरागत तरीके से मनाया गया. इस पावन अवसर पर ‘या देवी सर्वभुतेषु, शक्तिरूपेण संस्थिता, नमस्तस्यै, नमस्तस्यै, नमस्तस्यै नमो नम:’ के उद्घोष से पूरा शिल्पांचल गूंज उठा. बंगाली समुदाय के […]
विज्ञापन
दुर्गापुर : दुर्गापूजा के पहले महिषासुरमर्दिनी, जगत जननी मां दुर्गा के आगमन का सूचक माने जाने वाला पर्व महालया सोमवार को दुर्गापुर सहित पूरे जिले में परंपरागत तरीके से मनाया गया. इस पावन अवसर पर ‘या देवी सर्वभुतेषु, शक्तिरूपेण संस्थिता, नमस्तस्यै, नमस्तस्यै, नमस्तस्यै नमो नम:’ के उद्घोष से पूरा शिल्पांचल गूंज उठा.
बंगाली समुदाय के लोगों ने मां दुर्गा को धरती पर बुलाने के लिए ‘जागो मां तुमि जागो’ का आह्वान किया. इस दिन तड़के सुबह से ही चारों तरफ जमकर आतिशबाजी शुरू हो गई. क्षेत्र के विभिन्न धार्मिक स्थलों पर होम का आयोजन किया गया तथा उसके बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया. कई जगहों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये गये.
इसके मद्देनजर भिरंगी काली मंदिर, लक्ष्मी नारायण मंदिर सहित अन्य मंदिरों में लोगों की काफी भीड़ देखी गयी. जो लोग नदी तट पर नहीं जा सके, उन लोगो को भिरंगी कालीबाड़ी में पितरों का तर्पण करते देखा गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन