एसबीसीटीसी दुर्गापूजा के दौरान शुरू करेगी स्पेशल सर्विस ट्रिप
Updated at : 05 Oct 2018 3:37 AM (IST)
विज्ञापन

आसनसोल : साउथ बंगाल स्टेट ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन ने दुर्गापूजा के लिए 15 अक्तूबर से 19 अक्तूबर तक राजबाड़ी, बनडीहबारी तथा चर्चित पूजा पंड़ालों के भ्रमण के लिए विशेष सेवा शुरू करने का निर्णय लिया है. आईएसटीटीयूसी के प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद दोला सेन ने गुरूवार को आसनसोल सिटी बस स्टैड स्थित एडीडीए मार्केट में दक्षिण […]
विज्ञापन
आसनसोल : साउथ बंगाल स्टेट ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन ने दुर्गापूजा के लिए 15 अक्तूबर से 19 अक्तूबर तक राजबाड़ी, बनडीहबारी तथा चर्चित पूजा पंड़ालों के भ्रमण के लिए विशेष सेवा शुरू करने का निर्णय लिया है. आईएसटीटीयूसी के प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद दोला सेन ने गुरूवार को आसनसोल सिटी बस स्टैड स्थित एडीडीए मार्केट में दक्षिण बंगाल प्रदेश परिवहन निगम (एसबीसीटीसी) की दुर्गापूजा दर्शन बस परिसेवा से संबधित पुस्तिका ‘चलो एसबीएसटीसी बसे ठाकुर देखते जाय’ का विमोचन किया.
एसबीएसटीसी के प्रबंध निदेशक डॉ गोदला किरण कुमार, अतिरिक्त जिलाशासक (जनरल) अरिन्दम राय, आरटीओ पुलक रंजन मुंशी, एमएमआईसी (क्रीड़ा व संस्कृति) अभिजीत घटक, एसबीएसटीसी आसनसोल डिपो प्रभारी विभाष चंद सरकार, डिपो मैनेजर दिप्तिमान सिन्हा आदि उपस्थित थे.
सांसद सुश्री सेन ने कहा कि एसबीएसटीसी की दुर्गापूजा परिक्रमा के लिए शुरू की गयी परिसेवा सराहनीय पहल है. इससे दुर्गापूजा के दर्शनार्थियो को बहुत लाभ मिलेगा. इस प्रकार की स्थायी सेवा आसनसोल महकमा में विभिन्न पर्यटक स्थलों के लिए शुरू की जानी चाहिए. आसनसोल के साथ-साथ दुर्गापुर, बांकुडा, पुरूलिया आदि स्थानो में पूजा के दर्शन के परिक्रमा के लिए एसबीएसटीसी की बस सेवा शुरू की जा रही है.
डीआई श्री सरकार ने कहा कि आसनसोल में पूजा दर्शन के लिए बस सेवा शुरू की गई है. नन एसी बस परिसेवा का किराया 350 रूपये है. आसनसोल बस स्टैड से बस संध्या छह बजे से बस खुलेगी. चार घंटे में बस रामकृष्ण मिशन, राहालेन आदिवाडी, महिशीला कॉलोनी, रवीन्द्र नगर (चित्रा मोड), बर्नपुर सुभाष पल्ली, नियामतपुर बाजार, चिनाकुडी दो नंबर पल्ली कोलियरी दुर्गापूजा, रानीगंज, सियारसोल राजबाडी दुर्गापूजा, तारबंगला मोड आदि की परिक्रमा चार घंटे में करेगी.
इसी प्रकार की बस परिसेवा दुर्गापुर सिटी सेंटर से शुरू होगी जो नववरूण, अग्रनी, सिमेंट पार्क, मार्कोनी, फुलझड़, टीएन स्कूल, सांतसोल आदि पूजा स्थलो की परिक्रमा करेगी. इसी तरह की पुरूलिया बस स्टैंड, वर्दवान बस स्टैंड, आरामबाग बस स्टैड, बांकुडा बस स्टैंड, सिउरी बस स्टैड, झाडग्राम बस स्टैड आदि से शुरू की जायेगी.
दसमी के विसर्जन के दर्शन के लिए संध्या छह बजे से परिसेवा दौ सौ रूपये के किराये के साथ शुरू की गयी है. सिटी सेंटर बस स्टैड से दुर्गापुर बैरेज के लिए, वर्दवान सदरघाट के अलिसा बस स्टैंड के लिए, कालना नदी घाट के लिए कालना डिपो से बस खुलेगी. इसके साथ ही स्पेशल बस परिसेवा टूरिस्ट स्थानो को जोडने के लिए शुरू की गई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




