गिले शिकवे भूल पार्टी के हित में काम करें कार्यकर्ता

Updated:
विज्ञापन

जामुडिया : जामुड़िया ब्लॉक दो तृणमूल कांग्रेस ने मंगलवार को न्यू केन्दा मोड़ स्थित तृणमूल कांग्रेस ब्लॉक कार्यालय में सम्मान समारोह का आयोजन किया. इस दौरान नव निर्वाचित सभी 93 पंचायत सदस्यों, 23 पंचायत समिति के सदस्यों तथा दो जिला परिषद सदस्यों को सम्मानित किया गया. मौके पर उपस्थित तृणमूल जिला अध्यक्ष वी शिवदासन उर्फ […]

विज्ञापन
जामुडिया : जामुड़िया ब्लॉक दो तृणमूल कांग्रेस ने मंगलवार को न्यू केन्दा मोड़ स्थित तृणमूल कांग्रेस ब्लॉक कार्यालय में सम्मान समारोह का आयोजन किया. इस दौरान नव निर्वाचित सभी 93 पंचायत सदस्यों, 23 पंचायत समिति के सदस्यों तथा दो जिला परिषद सदस्यों को सम्मानित किया गया.
मौके पर उपस्थित तृणमूल जिला अध्यक्ष वी शिवदासन उर्फ दासू ने कहा कि पंचायत चुनाव में अप्रत्याशित जीत मिली है. लेकिन जीत के बाद जिम्मेदारी और बढ़ गयी है. सुस्त नहीं चुस्त होने की जरूरत है. सभी कार्यकर्ता अगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी में अभी से ही जुट जायें.
उन्होंने कहा कि पार्टी पदाधिकारियों का दायित्व है कि जो कार्यकर्ता किसी कारण से विक्षुब्ध है, उन्हें पार्टी में पुनः लाया जाये ताकि मिलकर सांप्रदायिक बीजेपी को रोका जा सकेगा. उन्होंने कहा कि सभी पार्टी कर्मी, समर्थक पुराने गिले शिकवे को भुला पार्टी हित में काम करें. गुटबाजी कर दल का विभाजन करने वालों के लिये पार्टी में कोई जगह नहीं है.
उन्होंने कहा कि सभी को एकजुट होकर पार्टी को सांगठनिक रूप से मजबूत करना होगा. जमीनी स्तर से संगठन को मजबूत करने के लिये बुथ स्तर पर सांगठनिक मजबूती बनानी होगी. सम्मान समारोह के दौरान तृणमूल कांग्रेस जामुड़िया ब्लॉक एक अध्यक्ष साधन राय, ब्लॉक दो अध्यक्ष प्रदीप बनर्जी (मुकुल), जिला परिषद सदस्य तापस चक्रवर्ती, बकुल मंडल, महिला नेत्री श्रावणी मंडल, पोली बागची, पुतुल बनर्जी, तृणमूल कांग्रेस नेता सिद्धार्थ राना, लाल्टू काजी, उदीप सिंह, असित मंडल, दिनेश चक्रवर्ती, विश्वनाथ सांगुई, संदीप सिन्हा, मंजय चटर्जी आदि प्रमुख रूप से मौजूद थे.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola