सूची में था चावल, दाल और सोयाबीन खिलाया खिचड़ी व उबला आलू

Updated at : 02 Oct 2018 6:08 AM (IST)
विज्ञापन
सूची में था चावल, दाल और सोयाबीन खिलाया खिचड़ी व उबला आलू

रानीगंज : स्थानीय निवासियों की शिकायत के आधार पर सोमवार को रानीगंज पंचायत समिति अध्यक्ष विनोद नोनिया ने बल्लवपुर ग्राम पंचायत अंतर्गत रघुनाथचक हिंदी जूनियर हाई स्कूल पहुंचकर मिड डे मील एवं स्कूल का निरीक्षण किया. स्कूल में 250 छात्र हैं. स्कूल में टंगी सूची के मुताबिक सोमवार को छात्र-छात्राओं क चावल, दाल तथा सोयाबीन […]

विज्ञापन
रानीगंज : स्थानीय निवासियों की शिकायत के आधार पर सोमवार को रानीगंज पंचायत समिति अध्यक्ष विनोद नोनिया ने बल्लवपुर ग्राम पंचायत अंतर्गत रघुनाथचक हिंदी जूनियर हाई स्कूल पहुंचकर मिड डे मील एवं स्कूल का निरीक्षण किया. स्कूल में 250 छात्र हैं. स्कूल में टंगी सूची के मुताबिक सोमवार को छात्र-छात्राओं क चावल, दाल तथा सोयाबीन की सब्जी मिड डे मील में परोसने की बारी थी लेकिन बच्चों को खिचड़ी एवं उबला आलू खिलाया जा रहा था.
इस पर जब श्री नोनिया ने जानकारी मांगी तो स्कूल प्रबंधन ने सीधे तौर पर कहा कि स्कूल में रसोई गैस नहीं है. बच्चों को भोजन कराना अनिवार्य है. इसी कारण बच्चों के लिए खिचड़ी बनाकर मध्याह्न भोजन कराया गया. निवासियों ने चावल की गुणवत्ता पर भी प्रश्न उठाये. प्रबंधन पर आरोप लगाया गया कि विद्यालय के शौचालय का दरवाजा हमेशा बंद रखा जाता है.
इस कारण छात्र-छात्राओं को काफी परेशानी उठानी पड़ती है. इस विषय में विद्यालय प्रबंधन की ओर से बताया गया कि शौचालय में अक्सर सांप दिखाई पड़ते हैं. इस कारण उसे बंद रखा गया है. तमाम विषयों पर दृष्टिपात डालने के बाद पंचायत समिति अध्यक्ष विनोद नोनिया ने अपने स्तर से कार्रवाई करने का आश्वासन अभिभावकों तथा छात्रों को दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola