पश्चिम बर्दवान जिला परिषद कार्यालय में नये बोर्ड का शपथ ग्रहण समारोह, सुभद्रा अध्यक्ष, समीर को मिला उपाध्यक्ष का दायित्व
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Sep 2018 1:12 AM
विज्ञापन
आसनसोल : पश्चिम बर्दवान जिला परिषद की पहली महिला अध्यक्ष सुभद्रा बाउरी तथा समीर विश्वास उपाध्यक्ष बने. सोमवार को जिप सदस्यों के शपथ ग्रहण समारोह के बाद पीठासीन अधिकारी सह जिलाशासक शशांक सेठी और अतिरिक्त जिलाशासक (जिला परिषद) कस्तूरी विश्वास की उपस्थिति में जिप कार्यालय में सदस्यों की पहली बैठक हुयी. जामुड़िया 10 नंबर सीट […]
विज्ञापन
आसनसोल : पश्चिम बर्दवान जिला परिषद की पहली महिला अध्यक्ष सुभद्रा बाउरी तथा समीर विश्वास उपाध्यक्ष बने. सोमवार को जिप सदस्यों के शपथ ग्रहण समारोह के बाद पीठासीन अधिकारी सह जिलाशासक शशांक सेठी और अतिरिक्त जिलाशासक (जिला परिषद) कस्तूरी विश्वास की उपस्थिति में जिप कार्यालय में सदस्यों की पहली बैठक हुयी.
जामुड़िया 10 नंबर सीट से जीते सदस्य तापस चक्रबर्ती ने अध्यक्ष पद के लिए सुभद्रा बाउरी के नाम का प्रस्ताव किया. दुर्गापुर फरीदपुर छह नंबर सीट सीट की जिप सदस्य चुमकी मुखर्जी ने समर्थन किया. उपाध्यक्ष पद के लिए समीर विश्वास के नाम का प्रस्ताव दुर्गापुर फरीदपुर पांच नंबर सीट के जिप सदस्य सुजीत मुखर्जी ने रखा, अंडाल नौ नंबर सीट की जिप सदस्य मिनती हाजरा ने समर्थन किया.
दोनों पदों पर अन्य किसी नाम का प्रस्ताव न आने पर पीठासीन अधिकारी ने दोनों नामों पर अपनी मुहर लगा दी और मंच पर आकर दोनों नामों की घोषणा की.
शपथ ग्रहण समारोह में थे उपस्थित
जिप सदस्यों के शपथ ग्रहण समारोह में राज्य के लोक निर्माण तथा युवा कल्याण मंत्री सह पार्टी के जिला पर्यवेक्षक अरूप विश्वास, श्रम, विधि, न्याय और पीएचई मंत्री मलय घटक, मेयर सह विधायक जितेंद्र तिवारी, दुर्गापुर के मेयर दिलीप अगस्ती. एडीडीए के चेयरमैन सह विधायक तापस बनर्जी, वाइस चैयरमैन सह कुल्टी के विधायक उज्ज्वल चटर्जी, सांसद मुमताज संघमित्रा, सांसद सुनील मण्डल, तृणमूल के जिला अध्यक्ष वी शिवदासन उर्फ दासू, आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी, उपमेयर तबस्सुम आरा, मेयर परिषद सदस्य (क्रीड़ा व संस्कृति) अभिजित घटक, विधायक विधान उपाध्याय आदि उपस्थित थे.
17 सदस्यों ने ली शपथ गोपनीयता की
जिला परिषद सीट नंबर एक (कांकसा) से समीर विश्वास, सीट संख्या दो (कांकसा) से मुनमुन दास चेल, सीट संख्या तीन (पाण्डवेश्वर) से अनुभा चक्रवर्ती, सीट संख्या चार (पाण्डवेश्वर) से ज्योति कुमारी ग्वाला, सीट संख्या पांच (दुर्गापुर-फरीदपुर) से सुजीत मुखर्जी, सीट संख्या छह (दुर्गापुर-फरीदपुर) से चुमकी मुखर्जी, सीट संख्या सात (अंडाल) से कालोवरन मंडल, सीट संख्या आठ (अंडाल) से विष्णुदेव नोनिया, सीट संख्या नौ (अंडाल) से मिनती हाजरा, सीट संख्या दस (जामुड़िया) से तापस चौधरी, सीट संख्या 11 (जामुड़िया) से बकुल मंडल, सीट संख्या 12 (रानीगंज) से सुभद्रा बाउरी, सीट संख्या 13 (रानीगंज) से मिठू सौमंडल खान, सीट संख्या 14 (सालानपुर) से मोहम्मद अरमान, सीट संख्या 15 (सालानपुर) से कैलाशपति मंडल, सीट संख्या 16 (बाराबनी) से असीत सिंह और सीट संख्या 17 (बाराबनी) से पूजा मार्डी ने शपथ ली. अतिरिक्त जिलाशासक श्रीमती विश्वास ने सभी सदस्यों को उनके पद व गोपनीयता की शपथ दिलायी.
जिलापरिषद में कुल नौ कर्माध्यक्ष
जिप में कुल नौ कर्माध्यक्ष होंगे. जिनके पास जिप के विभिन्न विभागों का दायित्व होगा . कर्माध्यक्ष के लिए सदस्यों का चयन अगले सप्ताह तक होने की संभावना है.
सम्प्रीति को किया सम्मानित
मंत्री श्री विश्वास ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर रही नन्ही कलाकार सम्प्रीति को सम्मानित किया. संचालक ने बताया कि सम्प्रीति का जन्मदिन है. सुनते ही मंत्री श्री विश्वास ने उसे बुलाकर उसे जन्मदिन की बधाई दी. सांसद श्रीमती संघमित्रा ने उसे उत्तरीय ओढ़ाकर बधाई दी.
नाचने गाने वाले कर रहे गुमराह : अरूप
मंत्री श्री विश्वास ने कहा कि जिला परिषद की सभी 17 सीटों पर जनता ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के कार्य को समर्थन किया. जिसके कारण यह जिप विरोधी शून्य हुआ. जिला में जिस तेजी से विकास कार्य चल रहा है जिप सदस्य उस कार्य की गति को आगे बढ़ायेंगे. कुछ लोग नाच- गाकर लोगों में गलत धारणा फैलाने का प्रयास कर रहे है. जनता उनका मुंहतोड़ जवाब देगी. तृणमूल नेता भाषण में नहीं, कार्य पर विश्वास करते है. लोकसभा चुनाव में भी राज्य के सभी सीटों पर सिर्फ तृणमूल की ही जीत होगी.
तृणमूल ने निकाली रैली
शपथ ग्रहण समारोह के समाप्त होने के बाद जिप कार्यालय से बीएनआर मोड़ तक तृणमूल कर्मियों ने विजय रैली निकाली. जिसमें मंत्री श्री विश्वास, मंत्री श्री घटक, मेयर श्री तिवारी, जिप अध्यक्ष श्रीमती बाउरी, तृणमूल के जिला अध्यक्ष श्री दासू सहित सभी विधयाक, जिप सदस्य, मेयर परिषद सदस्य, पार्षद आदि शामिल थे. बड़ी संख्या में समर्थक भी रैली में उनके साथ चले.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










