मोहर्रम में हथियार लेकर न निकलें, लाठी व डंडे से दिखायें करतब, मातमी पर्व सादगी, भाईचारगी के साथ मनाने की अपील
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Sep 2018 6:08 AM
विज्ञापन
जामुड़िया. आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट अंतर्गत जामुड़िया थाना पुलिस ने नंदी रोड स्थित सप्तवार्षिकी भवन में जामुड़िया चेंबर ऑफ कॉमर्स तथा मोहर्रम कमेटी को लेकर शांति बैठक की. इसमें एडीसीपी (सेंट्रल) शायक दास, सीआई चंद्रशेखर दास, जामुड़िया थाना के मेजो बाबू विमलचंद्र पात्र, चुरूलिया फांड़ी प्रभारी कार्तिकचंद्र भुई, श्रीपुर फांड़ी प्रभारी लक्खीनारायण दे, केंदा फांड़ी प्रभारी […]
विज्ञापन
जामुड़िया. आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट अंतर्गत जामुड़िया थाना पुलिस ने नंदी रोड स्थित सप्तवार्षिकी भवन में जामुड़िया चेंबर ऑफ कॉमर्स तथा मोहर्रम कमेटी को लेकर शांति बैठक की.
इसमें एडीसीपी (सेंट्रल) शायक दास, सीआई चंद्रशेखर दास, जामुड़िया थाना के मेजो बाबू विमलचंद्र पात्र, चुरूलिया फांड़ी प्रभारी कार्तिकचंद्र भुई, श्रीपुर फांड़ी प्रभारी लक्खीनारायण दे, केंदा फांड़ी प्रभारी मलय दास, अशोक हाजिरी, प्रदीप सिंह, मिहिर दे, नाजीम खान, जामुड़िया बोरो चेयरमैन शेख शानदार, जामुड़िया चेंबर ऑफ कॉमर्स के सचिव अजय खेतान, संतोष सिंह, जयप्रकाश डोकानिया, पवन अग्रवाल, साधन राय, शेख दिलदार, मुसतफिज हसन एवं सभी पार्षदगण मुख्य रूप से उपस्थित थे.
एडीसीपी सेंट्रल शायक दास ने कहा कि जामुड़िया में सभी लोग एकसाथ पूरी भाईचारगी से हर पर्व मनाते है. उम्मीद है कि मातमी पर्व मोहर्रम भी सादगी के साथ मनाया जायेगा. जामुड़िया थाना प्रभारी पार्थ घोष ने कहा कि जुलूस या अखाड़े में अस्त्र-शस्त्र के प्रयोग की मनाही है. सभी अपना करतब लाठी, डंडे से दिखायेंगे. डीजे के इस्तेमाल पर पाबंदी है. मोहर्रम में शांति बनाये रखने के लिये सभी शराब की दुकानें बंद कर दी जायेंगी.
डीजे पर रोक, बंद रहेंगी शराब दुकानें
रानीगंज : मोहर्रम का पर्व शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के लिये रानीगंज पुलिस ने रविवार को रानीगंज पब्लिक लाइब्रेरी में शांति बैठक का आयोजन किया. बैठक में रानीगंज के विधायक रूनू दत्त, एडीसीपी (सेंट्रल) शायक दास, रानीगंज की बोरो चेयरपर्सन संगीता सारडा, आलोक बोस, आसनसोल साउथ ग्रामीण ब्लॉक टीएमसी अध्यक्ष बाबू राय व अन्य उपस्थित थे. मौके पर विधायक रूनु दत्त ने कहा कि रानीगंज का गौरवशाली इतिहास रहा है. यहां हर पर्व शांतिपूर्ण तरीके से मनाया जाता है.
सभी पर्व सभी धर्म के लोग मिलकर मनाते हैं. इस परंपरा का निर्वाह करते हुये पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने के लिये हम सभी को पहल करनी चाहिये. इस दौरान उन्होंने रामनवमी की घटना का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन को चुस्त होने की जरूरत है ताकि दोबारा उस तरह की घटना की पुनरावृत्ति ना हो. एडीसीपी सायक दास ने कहा कि पिछली बार की तरह इस वर्ष भी मोहर्रम पर अस्त्र-शस्त्र के प्रयोग को वर्जित किया गया है. डीजे पर भी प्रतिबंध रहेगा. इसके अलावा मोहर्रम के दिन शराब की बिक्री भी बंद रहेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










