जामुड़िया में माकपा ने निकाली पदयात्रा
Updated at : 16 Sep 2018 3:49 AM (IST)
विज्ञापन

जामुड़िया : जामुड़िया माकपा वेस्ट एरिया कमिटी ने जन अधिकार पद यात्रा निकाली. इकडा ग्राम के वासंती विजय स्कूल मोड़ से शुरू हुई, पूर्व सांसद वंशगोपाल चौधरी ने रवाना किया. पदयात्रा इकडा ग्राम, राजाराम डांगा, जामुड़िया औधोगिक अंचल होती हुई शेखपुर मोड पर निकली. दामोदरपुर होते हुए जामुड़िया सिनेमा मोड, जामुड़िया बाजार, जामुड़िया छह नम्बर […]
विज्ञापन
जामुड़िया : जामुड़िया माकपा वेस्ट एरिया कमिटी ने जन अधिकार पद यात्रा निकाली. इकडा ग्राम के वासंती विजय स्कूल मोड़ से शुरू हुई, पूर्व सांसद वंशगोपाल चौधरी ने रवाना किया. पदयात्रा इकडा ग्राम, राजाराम डांगा, जामुड़िया औधोगिक अंचल होती हुई शेखपुर मोड पर निकली.
दामोदरपुर होते हुए जामुड़िया सिनेमा मोड, जामुड़िया बाजार, जामुड़िया छह नम्बर के रास्ते जामुड़िया ग्राम, कुंवा मोड, अखलपुर ब्रिज के रास्ते मंडलपुर गांव, अखलपुर गांव मे जाकर समाप्त हुई. पदयात्रा पेट्रोल – डीजल के दामों लगातार हो रही बढ़ोतरी के खिलाफ, देश और प्रदेश मे लगातार बढ रही बेरोजगारी के खिलाफ, किसानो के फसल को लागत मूल्य से डेढ गुना अधिक दामों पर खरीदने की दाबी एव असंगठित क्षेत्र के मजदूरो को न्यूनतम वेतन 18000 हजार रुपये देने की मांग को लेकर निकाली गई.
विधायक जहानारा खान, तापस कवि, माकपा जोनल सचिव मनोज दत्ता, मोहम्मद कयुम, मोहम्मद कलिमुददीन अंसारी, मोहम्मद जमान खान, डीवाइएफआई नेता बिकास यादव, बुद्धदेव रजक, शुभेंदु काफरी, संगीत कोड़ा, प्रशांत बाउरी आदिशामिल थे.
यूथ तृणमूल कमेटी गठन पर चर्चा बैठक
आसनसोल. आसनसोल नार्थ ब्लॉक वन यूथ कमेटी ने ब्लॉक यूथ कमेटी के गठन की रूपरेखा तैयार करने के ललिए बीएनआर स्थित तृणमूल भवन में बैठक की. एमएमआईसी ( क्रीडा व संस्कृति) अभिजीत घटक, पाषर्द गुरूदास चटर्जी, आसनसोल नार्थ ब्लॉक वन यूथ अध्यक्ष अशोक बोस, अथय यादव, गौतम तिवारी आदि उपस्थित थे. बैठक मे ब्लॉक यूथ कमेटी के सदस्यो का चयन किया गया.
जिसे जिला कार्यालय मे भेजा जायेगा. प्रस्तावित कमेटी के गठन के बाद सदस्यों को बूथ स्तरीय वोटर कार्ड संशोधन कार्य के दौरान इलाकों मे लोगो की मदद का कार्य दिया जायेगा.
आसनसोल रफ-ए-आम वेलफेयर सोसाइटी कार्यालय का उद्घाटन
आसनसोल. वार्ड संख्या 25 अंतर्गत रेलपार ओके रोड स्थित मेटर्निटी सेंटर के निकट आसनसोल रफ-ए-आम वेलफेयर सोसाइटी के कार्यालय का उदघाटन किया गया. स्थानीय पार्षद नसीम अंसारी, वेलफेयर सोसाईटी के अध्यक्ष मोहम्मद मशाक, सचिव जैयाउद्दिन, मोहम्मद गुड्डू, मोहम्मद शहजाद आदि उपस्थित थे. सोसाईटी सदस्यों ने कहा कि सोसाईटी जनकल्याणमूलक कार्यों, घरेलू विवादों के निबटारे में जनसाधारण को सहयोग एवं स्थानीय लोगों के बीच भाईचारा एवं मैत्रीपूर्ण संबंध बनाने का काम करेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




