आसनसोल : भारत बंद को एटक ने दिया समर्थन
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :09 Sep 2018 8:51 AM (IST)
विज्ञापन

आसनसोल : केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ राष्ट्रव्यापी आन्दोलत के तहत 10 सितंबर को भारत बंद, 13 सितंबर को कोलकाता में एटक के सम्मेलन और 24 सितंबर को आसनसोल से कोलकाता तक वामपंथी संगठनों द्वारा आरम्भ होने वाली पदयात्रा को सफल बनाने के मुद्दों पर शनिवार को कोलियरी मजदूर सभा (एटक) की कार्यकारिणी की […]
विज्ञापन
आसनसोल : केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ राष्ट्रव्यापी आन्दोलत के तहत 10 सितंबर को भारत बंद, 13 सितंबर को कोलकाता में एटक के सम्मेलन और 24 सितंबर को आसनसोल से कोलकाता तक वामपंथी संगठनों द्वारा आरम्भ होने वाली पदयात्रा को सफल बनाने के मुद्दों पर शनिवार को कोलियरी मजदूर सभा (एटक) की कार्यकारिणी की बैठक आसनसोल चेलिडांगा स्थित यूनियन मुख्यालय में हुयी.
अध्यक्षता कार्यकारी अध्यक्ष जीएस ओझा ने की. अध्यक्ष प्रभात राय, सांगठनिक सचिव गुरुदास चक्रबर्ती, शैलेन्द्र सिंह, कोषाध्यक्ष अखिलेश सिंह, सदस्य राजेश सिंह, जोगिंदर प्रसाद, सिनचन बनर्जी, मनोज सिंह, अनिल सिंह, अमर सिंह, जानकी साव, केदार पांडे, अमल बाऊरी, श्यामल चक्रबर्ती आदि उपस्थित थे.
कार्यकारी अध्यक्ष श्री ओझा ने बताया कि केंद्र सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ सभी बामपंथी संगठनों ने 10 सितंबर को भारत बंद का ऐलान किया है. इसे सफल बनाने, 13 सितंबर को कोलकाता रानी रासविहारी रोड में एटक की सभा को सफल बनाने के लिए शिल्पांचल के सदस्यों की भूमिका पर चर्चा हुयी.
इसके साथ ही 24 सितंबर को खेत मजदूर, किसान, युवा, महिला, श्रमिक की विभिन्न मांगों, खाद्य पदार्थ और पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस की मंहगाई को लेकर वामपंथी संगठनों की पदयात्रा आसनसोल से कोलकाता के लिए निकलेगी. इस पदयात्रा को हरी झंडी दिखाकर एटक के महासचिव अमरजीत कौर रवाना करेगी. इस कार्यक्रम की सफलता पर चर्चा की गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




